जन्मस्थान

Webdunia
WDWD


किसी को नहीं रहता याद
कहाँ गिरा था वह पहली बार धरती पर

कहाँ जना गया
किस ठौर पड़ी थी उसकी सोबत?

आसान नहीं है सर्वज्ञों के लिए भी यह जान लेना
कि क्यों पैदा होता है कोई?

कितने ईसा
कितने बुद्ध

कितने राम
कितने रहमान

कितने फुटपाथ
कितने अस्पताल

कितने रसोईघर
कितने मैदान

कितने महल
कितने अस्तबल
कौन पार पा सकता है जच्चाघरों से?

कैसे बता सकती हैं खानाबदोश जातियाँ
किस तंबू में जनी गयीं वे

किस देस-घाट का पानी पीकर
चली आई अयोध्या तक...।

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

विमान निर्माता बोइंग है ऊंची दुकान, फीके पकवान

बारिश के मौसम पर सबसे खूबसूरत 10 लाइन

क्या कोलेस्ट्रॉल में आलू खाना सही है? जानिए आलू खाना कब नुकसानदायक है?

इन 5 लोगों को नहीं खाना चाहिए चॉकलेट, सेहत पर पड़ सकता है बुरा असर

कैसे होती है विश्व युद्ध की शुरुआत, जानिए क्या हर देश का युद्ध में हिस्सा लेना है जरूरी

सभी देखें

नवीनतम

ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में मददगार हैं आसानी से मिलने वाले ये 9 आयुर्वेदिक हर्ब्स

बाल कविता: मैं और मेरी दुनिया

ये है मोबाइल के युग में किताबों का गांव, पढ़िए महाराष्ट्र के भिलार गांव की अनोखी कहानी

रिश्तों की मशीनों में उलझी युवा पीढ़ी, युवाओं को रूकने की नहीं, रुक रुककर जीने की है जरूरत

मानसून स्किन केयर टिप्स: त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाए रखेंगे ये 6 उपाय