Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

हठयोग' नहीं 'सठयोग' कर रहे हैं कंप्यूटर बाबा, बोले अवधेशपुरी

हमें फॉलो करें हठयोग' नहीं 'सठयोग' कर रहे हैं कंप्यूटर बाबा, बोले अवधेशपुरी

विकास सिंह

भोपाल। भोपाल में लोकसभा चुनाव अब पूरी तरह धार्मिक रंग में नजर आ रहा है, जहां दिग्विजयसिंह की जीत के लिए कंप्यूटर बाबा हजारों संतों के साथ हठयोग कर रहे हैं, तो दूसरी ओर साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के समर्थन में भी बड़ी संख्या में साधु-संत चुनावी मैदान में आ डटे हैं।
 
उज्जैन अखाड़ा परिषद के पूर्व महामंत्री और महानिर्वाणी अखाड़े से जुड़े संत डॉक्टर अवधेशपुरी महाराज कहते हैं कि कंप्यूटर बाबा हठयोग के नाम पर ढोंग कर रहे हैं, क्योंकि साधना तो मंदिरों में की जाती है ना कि सड़कों पर।

दिग्विजय भी कर रहे हैं ढोंग : कंप्यूटर बाबा के हठयोग में दिग्विजय के सपरिवार शामिल होने पर अवधेशपुरी महाराज कहते हैं, कि जब दिग्विजय की डिक्शनरी में हिंदुत्व शब्द ही नहीं है तो वो कैसे हिन्दू पूजा-पाठ कर सकते हैं।
 
साध्वी प्रज्ञा को बताया वास्तविक हठयोगी : अवधेशपुरी महाराज, साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को वास्तविक हठयोगी बताते हुए कहते हैं कि साध्वी ने यातनाओं के सहते हुए और इतने दवाब के बावजूद धर्म की जो रक्षा की है वह इस हठयोग से हजार गुना भारी है। 
 
भयभीत हैं दिग्विजय : अवधेशपुरी महाराज कहते हैं कि जो हिन्दू होता है, उसे खुद को हिन्दू सिद्ध करने की कोई जरूरत नहीं होती। अगर दिग्विजय को ऐसा करना पड़ रहा है तो वो कहीं ना कहीं डरे हुए हैं, भयभीत हैं, सहमे हुए हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

विराट कोहली से विवाद के बाद इंग्लिश अंपायर को आया गुस्सा, अंपायर्स रूम में जाकर तोड़ा शीशा