कटक लोकसभा सीट परिचय

Webdunia
परिचय : यह ओडिशा का एक प्राचीन नगर है, जो सिल्‍वर सिटी के नाम से भी जाना जाता है। इसका इतिहास एक हजार वर्ष से भी ज्‍यादा पुराना है। केशरी वंश के समय यहां बने सैनिक शिविर कटक के नाम पर इस शहर का नाम रखा गया। करीब नौ शताब्दियों तक कटक ओड़िशा की राजधानी रहा और आज यहां की व्‍यावयायिक राजधानी के रूप में जाना जाता है। प्राचीन काल में इसे पद्मावती के नाम से भी जाना जाता था। 
 
जनसंख्‍या : वर्ष 2011 की जनगणना के मुताबिक कटक शहर की जनसंख्‍या करीब 6.06 लाख है।
 
अर्थव्यवस्था : यह आर्थिक व्यवस्था का केंद्र रहा है। यह अपने सुंदर हस्तशिल्प के लिए भी प्रसिद्ध है। यहां के पिपली गांव में विभिन्न प्रकार की कलाकृतियां देखी जा सकती हैं। ताराकाशी यहां का प्रसिद्ध हस्तशिल्प है।
 
मतदाताओं की संख्‍या : लोकसभा चुनाव 2014 के मुताबिक इस संसदीय क्षेत्र में मतदाताओं की कुल संख्‍या 13 लाख 71 हजार 617 है, जिसमें 7 लाख 31 हजार 918 पुरुष और 6 लाख 39 हजार 699 महिलाएं हैं।
 
भौगोलिक स्थिति : यह शहर महानदी और उसकी सहायक नदी काठजोड़ी के मिलन स्थल पर बना है। यह राजधानी भुवनेश्‍वर से 28 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
 
16वीं लोकसभा में स्थिति : बीजू जनता दल के भर्तृहरि महताब यहां सांसद हैं। वे लोकसभा चुनाव 2014 में यहां से विजयी हुए हैं। यहां का प्रसिद्ध धार्मिक स्थल पंचलिंगेश्वर श्रद्धालुओं की आस्था का केन्द्र है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Changur Baba : छांगुर बाबा की पूरी कहानी, धर्मांतरण का रैकेट और करोड़ों की संपत्ति, STF और ATS के चौंकाने वाले खुलासे

भारत में पहली बार डिजिटल जनगणना : अब खुद भर सकेंगे अपनी जानकारी

प्रियंका और माही की बीमारी के आगे क्‍यों लाचार हुए पूर्व CJI, क्‍या है उनका बंगला कनेक्‍शन

UP : अंबेडकरनगर सरकारी आवास से मिले 22.48 लाख रुपए के 100 और 500 के पुराने नोट, ACMO की 11 साल पहले हुई थी मौत, बेड और अटैची से मिलीं नोटों की गड्डियां

क्यों डरे हुए हैं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, घर और बाहर दोनों जगह घिरे

सभी देखें

नवीनतम

रूस ने एक ही रात में यूक्रेन पर बरसाए 728 ड्रोन, 13 मिसाइलें दागी

MP में यहां रविवार को खुलेंगे स्कूल, सोमवार को रहेगी छुट्‌टी, फैसला आते ही सावन पर हो गई सियासत

नागपुर जिले में भारी बारिश की आशंका, IMD का रेड अलर्ट, स्कूल कॉलेज बंद

RSS और पीएम मोदी पर बनाया विवादित कार्टून, कार्टूनिस्ट को कोर्ट से लगा झटका

राहुल गांधी बोले, महाराष्ट्र चुनाव में धांधली हुई, हम बिहार में ऐसा नहीं होने देंगे

अगला लेख