हरिद्वार लोकसभा सीट परिचय

हरिद्वार लोकसभा चुनाव 2019 । Haridwar Lok Sabha Election 2019
Webdunia
हरिद्वार से भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान सांसद डॉक्टर रमेश पोखरियाल निशंक को फिर से उम्मीदवार बनाया है। जबकि, कांग्रेस ने अनुभवी नेता और पूर्व विधायक अंबरीश कुमार को निशंक के खिलाफ चुनावी मैदान में उतारा है। उनके मैदान में होने से मुकाबला दिलचस्प होने की संभावना है।

परिचय : देश के सात सबसे पवित्र तीर्थ स्थलों में से एक है हरिद्वार, जो कि उत्तराखंड में पवित्र गंगा नदी के किनारे बसा हुआ है। यहां हर की पौड़ी देश के सबसे पवित्र घाटों में एक है। इसे धर्म की नगरी भी माना जाता है। हरिद्वार का एक भाग आज भी 'मायापुरी' नाम से प्रसिद्ध है। सैकड़ों वर्षों से लोग मोक्ष की तलाश में इस पवित्र भूमि पर आ रहे हैं।

जनसंख्‍या : जनगणना 2011 के अनुसार हरिद्वार शहर की कुल जनसंख्‍या 2 लाख 28 हजार 832 है।
 
अर्थव्यवस्था : पर्यटन के अलावा यह औद्योगिक दृष्टि से भी विकसित है। यहां मुख्‍य रूप से मौजूद हैं भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स इंडिया और नियंत्रण अनुसंधान संस्थान (पीसीआरआई)। पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड और प्रसिद्ध गुरुकुल कांगडी विश्वविद्यालय यहीं हैं। यहां का प्रसिद्ध बड़ा बाजार गंगा किनारे दूर तक फैला हुआ है। 
 
मतदाताओं की संख्‍या : लोकसभा चुनाव 2014 के मुताबिक यहां मतदाताओं की कुल संख्‍या 16 लाख 42 हजार 873 है, जिसमें 8 लाख 88 हजार 328 पुरुष और 7 लाख 54 हजार 545 महि‍लाएं हैं।
 
भौगोलिक स्थिति : यह शहर पश्चिमोत्तर उत्तरांचल राज्य में स्थित है। यहां गर्मियों में गर्मी एवं सर्दियों में अत्यधिक ठंड पड़ती है। मानसून यहां भ्रमण के लिए अच्छा समय नहीं है।
 
16वीं लोकसभा में स्थिति : उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री, भाजपा के डॉक्टर रमेश पोखरियाल निशंक यहां सांसद हैं। वे लोकसभा चुनाव 2014 में कांग्रेस नेता हरीश रावत की पत्नी रेणुका रावत को पराजित कर यहां से विजयी हुए हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बैकों के सर्वर डाउन होने से UPI Payment में देरी से ग्राहक परेशान, सोशल मीडिया पर शिकायतों का अंबार

पुराने भोपाल से हिंदुओं के पलायन का RSS का दावा सियासत या फिर मजबूरी?

ATM, UPI, GST से लेकर बैंक जमा तक 1 अप्रैल से होंगे 10 बदलाव, आपकी जेब पर क्या होगा असर

राणा सांगा को गद्दार कहने वाले सपा सांसद रामजी लाल सुमन के घर पर हमला

RAW पर प्रतिबंध की मांग, अल्पसंख्यकों पर अत्याचार, अमेरिकी संस्थान ने उगला जहर तो भारत ने लगाई लताड़

सभी देखें

नवीनतम

6 अप्रैल को दिन के 12 बजे दुनिया देखेगी रामलला का सूर्य तिलक, पिछले साल से ज्यादा होगा समय, जानिए आयोजन से जुड़ी जानकारी

भारत का टैलेंट, अमेरिका की जरूरत, ट्रम्प की नीतियां नाकाम

राणा सांगा विवाद पर बोले सपा सांसद रामजी लाल सुमन, बताया क्यों नहीं मांगेंगे माफी

जियो ने फाइल किए 4 हजार से अधिक पेटेंट, भारत सरकार ने दिया 'राष्ट्रीय बौद्धिक संपदा पुरस्कार'

क्‍या है सत्‍ता जिहाद जिसे लेकर उद्धव ठाकरे ने साधा पीएम मोदी पर निशाना?

अगला लेख