जयपुर लोकसभा सीट परिचय

Webdunia
लोकसभा चुनावों में राजस्थान के मिशन 25 को फतह करने के लिए कांग्रेस ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। भाजपा का गढ़ माने जाने वाली जयपुर शहर सीट पर लोकसभा चुनाव 2014 में भाजपा के रामचरण बोहरा ने कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व सांसद डॉ. महेश जोशी को 5 लाख से भी अधिक मतों से परा‍जित किया था।

परिचय : दुनियाभर में गुलाबी नगरी के नाम से प्रसिद्ध जयपुर की स्‍थापना राजपूत राजा सवाई जयसिंह द्वितीय ने की थी। इतिहास के अनुसार यह देश का पहला ऐसा शहर है, जो योजनाबद्ध तरीके से बसाया गया। यहां बनीं इमारतों और राजमहलों का सुंदर वास्तुशिल्प देखते ही बनता है। जयपुर को भारत का पेरिस भी कहा जाता है। यह शहर चारों ओर से दीवारों से घिरा है। 
 
जनसंख्‍या : साल 2011 की जनगणना के अनुसार जयपुर की जनसंख्या 30 लाख 73 हजार 350 है। हालांकि एक अनुमान के मुताबिक यहां की जनसंख्‍या 50 लाख से ज्‍यादा है। यह भारत का दसवां सबसे अधिक जनसंख्या वाला शहर है। 
 
अर्थव्यवस्था : जयपुर की अर्थव्‍यवस्‍था मुख्य रूप से पर्यटन, कृषि कार्यों एवं पशुपालन पर निर्भर है। यहां वस्त्र, वनस्पति तेल, ऊन, खनिज व रसायन पर आधारित प्रमुख उद्योग हैं। वहीं दूसरी ओर हस्तशिल्पों से काफी विदेशी मुद्रा प्राप्त होती है।

मतदाताओं की संख्‍या : लोकसभा चुनाव 2014 के मुताबिक यहां मतदाताओं की कुल संख्‍या 19 लाख 57 हजार 818 है, जिसमें 7 लाख 16 हजार 874 पुरुष और 5 लाख 79 हजार 932 महिलाएं हैं। 
 
भौगोलिक स्थिति : जयपुर शहर करीब छह भागों में बंटा हुआ है और यह 111 फुट यानी 34 मीटर चौड़ी सड़कों से विभाजित है। पांच भाग मध्य प्रासाद भाग को पूर्वी, दक्षिणी एवं पश्चिमी ओर से घेरे हुए हैं और छठा भाग एकदम पूर्व में स्थित है। 
 
16वीं लोकसभा में स्थिति : वर्तमान में जयपुर लोकसभा सीट से भाजपा के रामचरण बोहरा सांसद हैं। बोहरा ने साल 2014 के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व सांसद डॉ. महेश जोशी को 5 लाख से भी अधिक मतों से परा‍जित किया था। भाजपा के स्व. गिरधारीलाल भार्गव (1989 से 2004) सर्वाधिक समय तक सांसद रहे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अंग्रेजी को लेकर शाह और राहुल के बीच क्‍यों उठा विवाद, क्‍या है भाषा को लेकर पूरा मामला?

1 लाख की गाड़ी के नंबर की कीमत 14 लाख, क्या है इस No की खूबी

यूपी में भाजपा मिशन 2027 में जुटी, टिकट के दावेदारों की तैयार होगी गोपनीय रिपोर्ट

ईरान में फंसी छत्तीसगढ़ की लड़की, पिता ने मोदी सरकार से लगाई यह गुहार

महाराष्ट्र के मंत्री पुत्र ने लगाई होटल की बोली, नहीं कर पाए राशि जमा, फिर क्या हुआ...

सभी देखें

नवीनतम

छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों से मुठभेड़, 8 लाख की इनामी महिला नक्सली ढेर

UP : 1 लाख का इनामी बदमाश मुठभेड़ में ढेर, 40 से ज्यादा मामले थे दर्ज

मथुरा में कॉरिडोर निर्माण के विरोध में महिलाओं ने PM को लिखा खून से खत

Israel-Iran War : इजराइल में ईरानी मिसाइलों का खौफ, भूमिगत ट्रेन स्टेशन में शरण ले रहे लोग

एकनाथ शिंदे नीत शिवसेना ने उद्धव का उड़ाया मजाक, 'मुझे मार दो' टिप्पणी पर बनाया कार्टून

अगला लेख