इलाहाबाद लोकसभा सीट परिचय

Webdunia
इलाहाबाद लोकसभा चुनाव 2014 में जीते भाजपा के प्रत्याशी श्याम चरण गुप्ता को इस बार टिकट न देकर उत्तर प्रदेश की सोलहवीं विधान सभा में विधायक रहीं रीता बहुगुणा जोशी को टिकट दिया है। 

परिचय : भारत के प्राचीनतम शहरों में शामिल प्रयागराज का पुराना नाम इलाहाबाद था। यूपी की वर्तमान बीजेपी सरकार ने इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयागराज कर दिया। प्राचीन समय में इसे प्रयाग के नाम से जाना जाता था। पवित्र नदी गंगा, यमुना और सरस्वती के संगम के चलते प्रयागराज हिंदुओं की आस्था का मुख्य केंद्र है। संगम तट पर लगने वाले कुंभ में देश-विदेश से करोड़ों श्रद्धालु डुबकी लगाने आते हैं। इसके साथ ही प्रयागराज को ‘तीर्थराज’ भी कहते हैं।

जनसंख्या : साल 2011 की जनगणना के आंकड़ों के मुताबिक जिले की कुल जनसंख्या 59,59,798 हैं जिसमें पुरुषों की संख्‍या 31,33,479 और महिलाओं की संख्या 28,26,319 है।

अर्थव्यवस्था : शहर की अर्थव्यवस्था का मुख्य आधार सेवा पर आधरित उद्योग हैं। इसके साथ ही शहर से सटे मुख्य औद्योगिक क्षेत्र नैनी में कई सार्वजनिक और निजी क्षेत्र की कंपनियां स्थित हैं।

मतदाताओं की संख्या : लोकसभा चुनाव 2014 के मुताबिक इलाहाबाद संसदीय क्षेत्र में मतदाताओं की  कुल संख्या 16,66,569 है, जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 9,17,403 और महिला मतदाताओं की संख्या 7,49,166 है।

भौगोलिक स्थिति : गंगा, यमुना और सरस्वती नदियों के संगम पर स्थित शहर भौगोलिक दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण है। शहर के दक्षिण पूर्व में बुंदेलखंड, उत्तर-पूर्व में अवध और पश्चिम में दोआब क्षेत्र है।

16वीं लोकसभा में स्थिति : वर्तमान में इस सीट पर बीजेपी का कब्जा है। पिछले लोकसभा चुनाव में बीजेपी के टिकट पर श्यामचरण गुप्ता चुनाव जीते थे। इस बार लोकसभा चुनाव से पहले श्यामचरण गुप्ता बीजेपी छोड़ समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

बिहार चुनाव में इस बार कौन करेगा खेला? हर सीट पर कम होंगे औसत 25000 मतदाता

दिल्ली में भारी बारिश से सड़कों पर जाम, लोग परेशान

LIVE: लोकसभा में अमित शाह बोले, ऑपरेशन महादेव में पहलगाम हमले में शामिल तीनों आतंकी ढेर

Weather Update : इन राज्यों में मानसून मेहरबान, उफान पर नदियां, सड़कें बनीं तालाब

झारखंड के देवघर में दर्दनाक हादसा, 18 कांवड़ियों की मौत

अगला लेख