शिमला लोकसभा सीट परिचय

Webdunia
परिचय : उत्तर भारत के राज्य हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला एक सर्वाधिक खूबसूरत लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। यह सुरम्य पहाड़ी क्षेत्र राज्‍य का सबसे महत्‍वपूर्ण पर्यटन केंद्र होकर अपने प्राकृतिक सौंदर्य के कारण देश-विदेश में प्रसिद्ध है। इसका नाम देवी श्‍यामला के नाम पर रखा गया है जो काली का अवतार हैं। इसे पहाड़ों की रानी के नाम से भी जाना जाता है।

जनसंख्‍या : साल 2011 की जनगणना के अनुसार, शिमला शहर की जनसंख्‍या 1 लाख 69 हजार 578 है, जिसमें 93,515 पुरुष और 76,426 महिलाएं हैं।
 
अर्थव्यवस्था : यहां की अर्थव्यस्था मुख्य तौर पर पर्यटन पर निर्भर है, देश-विदेश से सैलानी यहां घूमने आते हैं। यहां निर्मित कला और शिल्प उत्पादों की अत्यधिक मांग रहती है। यहां उत्कृष्ट आभूषणों, कढ़ाई वाले शॉल और कपड़ों से लेकर चमड़े की वस्तुओं और मूर्तियां तक ​​कई चीज़ें बनाई जाती हैं। यहां के कालीन भी एक बड़ा आकर्षण हैं। 
 
मतदाताओं की संख्‍या : यहां के संसदीय क्षेत्र में मतदाताओं की कुल संख्‍या 11 लाख 53 हजार 363 है, जिसमें 6 लाख 7 हजार 137 पुरुष और 5 लाख 46 हजार 226 महिलाएं हैं।
 
भौगोलिक स्थिति : शिमला समुद्र तल से 2206 मीटर (7238 फीट) की औसत ऊंचाई पर स्थित है और यह 7 पहाड़ियों वाले एक ऊंचे स्‍थान पर फैला हुआ है। यह शहर पूर्व से पश्चिम तक लगभग 9.2 किलोमीटर लंबा है।
 
16वीं लोकसभा में स्थिति : भाजपा के वीरेंद्र कश्यप यहां सांसद हैं। उन्‍होंने लोकसभा चुनाव 2014 में कांग्रेस के उम्‍मीदवार मोहनलाल ब्राक्टा को 84 हजार 187 वोटों से हराया था। 2009  के लोकसभा चुनाव में भी यहां वीरन्द्र कश्यप ही सांसद थे। हालांकि पहले चुनाव से लेकर अब तक यहां ज्यादातर समय कांग्रेस का ही सांसद रहा है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ऑटो ड्राइवर ने निकाला कमाई का नायाब तरीका, सुनकर उड़ जाएंगे होश, जानिए कितनी होती है इंकम

अब आसानी से मिलेगा तत्काल टिकट, 10 मिनट सिर्फ आधार OTP से कर सकेंगे बुकिंग

Mahua Moitra marries : कौन हैं पिनाकी मिश्र, जिनसे TMC की तेजतर्रार सांसद महुआ मोइत्रा ने की शादी

Russia-Ukraine war : रूस छुपकर हमला करने वाले ड्रोन पर कर रहा काम, जानें कैसे मचाते हैं दुश्मन देश में तबाही

श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, पाकिस्तान भारत के खिलाफ करता है राहुल के बयानों का इस्तेमाल

सभी देखें

नवीनतम

दिल्ली में कोरोना के 30 नए मामले, कर्नाटक में एक की मौत

महाराष्ट्र की राजनीति में होगा धमाका, उद्धव और राज ठाकरे ने साथ आने के दिए संकेत

मॉल में धर्मांतरण की कोशिश, ईसाई धर्म प्रचार सामग्री मिली, कर रहे थे हिंदू धर्म की बुराई, FIR दर्ज

मोदी जी! मेरा तो डिमोशन हो गया, उम्मीद है आप जल्द फैसला लेंगे

गुटबाजी खत्म करने की राहुल गांधी की समझाइश का असर, दिग्विजय ने बताई मंच पर नहीं बैठने की वजह

अगला लेख