सूरत लोकसभा सीट परिचय

Webdunia
परिचय : सिल्क और डायमंड सिटी के नाम से मशहूर गुजरात का एक प्रमुख शहर है सूरत। यहां भारत के लगभग सभी राज्यों के लोग निवास करते हैं। इस कारण यह लघु भारत के नाम से भी जाना जाता है। सूरत वस्त्र निर्माण के क्षेत्र में देश में प्रथम स्थान पर है। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. मोरारजी भाई देसाई भी इस सीट से पांच बार सांसद रहे।
 
जनसंख्‍या : लोकसभा चुनाव 2014 के मुताबिक यहां की कुल जनसंख्या 26 लाख 17 हजार 24 है। भारत के 15 सबसे अधिक आबादी वाले शहरों में सूरत आठवें स्‍थान पर है। विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार की संभावनाओं के चलते यहां दूसरे राज्यों के लोग भी बड़ी संख्‍या में बसे हुए हैं। 
  
अर्थव्यवस्था : यह देश का प्रमुख बंदरगाह शहर है। इसे गुजरात की आर्थिक राजधानी भी कहा जाता है। सूरत के सूती, रेशमी, जरीदार कपड़ा (किमख़्वाब) तथा सोने व चांदी की वस्तुएं प्रसिद्ध हैं। यहां हीरे पर पॉलिश के उद्योग ने भी प्रवासी मज़दूरों को अपनी ओर आकर्षित किया है।
 
मतदाताओं की संख्‍या : 2014 के लोकसभा चुनाव में इस सीट पर मतदाताओं की संख्या 14 लाख 84 हजार 68 थी। इनमें पुरुषों की संख्या 5 लाख 39 हजार 368 और महिलाओं की संख्या 4 लाख 8 हजार 554 थी।
  
भौगोलिक स्थिति : गुजरात का यह मशहूर शहर भारत के पश्चिम में स्थित है और तापी नदी इस शहर के मध्य से होकर गुजरती है।
 
16वीं लोकसभा में स्थिति : भाजपा की दर्शना जरदोश यहां सांसद हैं। उन्होंने लोकसभा चुनाव 2014 में कांग्रेस प्रत्याशी नैषध देसाई को पराजित किया था। साल 1984 के लोकसभा चुनाव तक सूरत कांग्रेस का गढ़ था, लेकिन बाद में भाजपा का गढ़ बना गया, क्‍योंकि 1984 के बाद यह सीट कांग्रेस ने कभी नहीं जीती।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ऑपरेशन सिंदूर और 'उधार का चाकू', क्या है चालबाज चीन का इससे संबंध

सेनेटरी पैड के पैकेट पर राहुल गांधी ने लगवा दी अपनी तस्वीर, बीजेपी ने कर दिया कबाड़ा

पलक्कड़ में Nipah Virus की पुष्टि, लॉकडाउन जैसे हालात, केरल में अलर्ट जारी

कौन है गैंगस्टर अमित दबंग, जिसे शादी के लिए मिली 5 घंटे की पैरोल

प्रधानमंत्री मोदी को त्रिनिदाद एवं टोबैगो का सर्वोच्च नागरिक सम्मान

सभी देखें

नवीनतम

US ट्रेड डील पर बोले वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल, राष्ट्र हित सबसे ऊपर

Weather Update : उत्तराखंड में भारी बारिश, वायुसेना के 2 जवान झील में डूबे, राज्यभर में 100 से ज्‍यादा सड़कें बंद

Maharashtra : लड़की के खिलाफ की आपत्तिजनक टिप्पणी, पिता के विरोध पर भीड़ ने की पिटाई

आतंकवाद मानवता का दुश्मन है, त्रिनिदाद एवं टोबैगो की संसद में प्रधानमंत्री मोदी

RJD का पलटवार, मनोज झा बोले- बिहार चुनाव से दूर रहे AIMIM

अगला लेख