शिवराज पिटे हुए मोहरे, भाजपा ही नहीं करती भरोसा, अजय सिंह का बड़ा हमला

विकास सिंह
शनिवार, 30 मार्च 2019 (15:44 IST)
भोपाल। लोकसभा चुनाव की तारीखों के एलान के साथ ही मध्यप्रदेश में बड़े नेताओं के बीच सियासी जुबानी जंग तेज होती जा रही है। कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पिटा हुआ मोहरा बताते हुए कहा कि शिवराज सिंह पर अब उनकी ही पार्टी भरोसा नहीं करती।
 
अजय सिंह ने शिवराज को सलाह देते हुए कहा कि शिवराज को भी सोचना चाहिए इतने साल मुख्यमंत्री रह लिए अब मोदी जी से कहकर राज्यपाल बना जाना चाहिए ताकि उनका सम्मान बना रहें। इसके साथ ही शिवराज को चुनौती देते हुए कहा कि दिग्विजय के खिलाफ चुनाव लड़कर दिखाएं। इसके साथ ही अजय सिंह ने केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को भगौड़ा नेता करार दिया।
 
भोपाल से नरेंद्र तोमर के चुनाव लड़ने की अटकलों पर तंज कसते हुए अजय सिंह ने कहा कि 
दिग्विजय सिंह ने खुद बोला हैं कि नरेंद्र मोदी खुद आकर चुनाव लड़ें नरेंद्र तोमर से काम नही चलेगा।
 
वहीं खुद के चुनाव लड़ने के सवाल पर अजय सिंह ने कहा कि पार्टी जहां से कहेगी वहां से चुनाव लड़ने को तैयार हैं लेकिन उनकी प्राथमिकता सतना सीट है और उन्होंने पार्टी के सामने सतना से चुनाव लड़ने की इच्छा जताई, वहीं सीधी मेरा गृह जिला है। पार्टी जहां से कहेगी वहां से चुनाव लड़ लेंगे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सेक्‍स हाइवे पर नेताजी की डर्टी पिक्‍चर, अब सेक्‍स कांड में धाकड़ खुलासा, कौन है वीडियो में दिख रही महिला?

कौन हैं अनुष्का यादव, जिनके साथ 12 साल से रिलेशन में लालू पुत्र तेज प्रताप

प्रधानमंत्री को 60 लाख रुपए चाहिए, 1971 का एक सनसनीखेज घोटाला, जिसने देश को हिला दिया था

न तो सद्भावना है और न ही मि‍त्रता, फिर सिंधु जल संधि कैसी

लव जिहादी मोहसिन के दोनों भाई फरार, पूरा परिवार पुलिस के रडार पर

सभी देखें

नवीनतम

हिंदू मजबूत होंगे तभी दुनिया में... RSS प्रमुख मोहन भागवत ने क्यों कहा ऐसा

मध्य प्रदेश लीग स्थानीय क्रिकेटरों के सपनों को दे रही है उड़ान

भारत बना दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था, जापान को पछाड़ा, प्रति व्यक्ति आय में हुई बढ़ोतरी

मोदी ने पेड़ की सूखी छाल से सुंदर कलाकृतियां बनाने वाले उत्तराखंड के कलाकार की सराहना की

महाराष्ट्र पहुंचा दक्षिण-पश्चिम मानसून, 3 दिन में पहुंचेगा मुंबई

अगला लेख