Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

लोकसभा चुनाव 2019 : भाजपा के घोषणा पत्र की 6 बड़ी बातें

Advertiesment
हमें फॉलो करें Lok Sabha Elections 2019
, सोमवार, 8 अप्रैल 2019 (12:47 IST)
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 के लिए भाजपा ने अपना घोषणा-पत्र (संकल्प-पत्र) जारी किया। इसमें किसानों, व्यापारियों से लेकर आमजन के लिए कई घोषणाएं की गईं। जानते हैं संकल्प-पत्र की 6 बड़ी बातें-
 
1. किसानों को बिना ब्याज का ऋण : भाजपा ने अपने घोषणा-पत्र में किसानों के लिए कई वादों की घोषणा की। भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में कहा कि 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करेंगे। 60 साल बाद किसानों को पेंशन की सुविधा भी दी जाएगी। देश के सभी किसानों को 6 हजार रुपए वार्षिक दिए जाएंगे। सभी जमीन रिकॉर्डों का डिजीटलीकरण किया जाएगा। सभी सिंचाई योजनाओं को पूरा किया जाएगा। 1 लाख तक के लिए कृषि ऋण पर 5 साल तक ब्याज नहीं लिया जाएगा।
 
2. व्या‍पार : भाजपा ने अपने घोषणा-पत्र से जीएसटी और नोटबंदी से नाराज व्यापारियों को साधने की कोशिश की है। भाजपा ने वादा किया कि लघु, सूक्ष्म और मध्यम उद्योगों संबंधी शिकायतों के लिए सिंगल विंडो योजना की शुरुआत की जाएगी। राष्ट्रीय व्यापार आयोग का गठन किया जाएगा। छोटे दुकानदारों को 60 साल की उम्र के बाद पेंशन दी जाएगी।
 
3. आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस: भाजपा ने कहा कि आतंकवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति जारी रहेगी। अवैध घुसपैठ को पूरी तरह रोका जाएगा। भाजपा ने कहा कि राष्ट्रवाद के प्रति हमारी प्रतिबद्धता है। भाजपा ने सिटीजनशिप बिल को संसद में पास करने का वादा भी किया। अवैध घुसपैठ को पूरी तरह रोकेंगे।
 
4. शिक्षा : भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में शिक्षा क्षेत्र के लिए भी घोषणाएं कीं। भाजपा ने वादा किया कि सभी उच्च शिक्षण संस्थाओं में सीटें बढ़ाई जाएंगी। मैनेजमेंट, इंजीनियरिंग, लॉ आदि की सीटों को बढ़ाया जाएगा।

 

5. बुनियादी सुविधाएं : भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में वादा किया है कि 2022 तक नए भारत का निर्माण करेंगे। इसके तहत 2022 तक रेल पटरियों को ब्रॉड गेज में परिवर्तित किया जाएगा साथ ही सभी ट्रैकों का विद्युतीकरण किया जाएगा। 5 किलोमीटर के भीतर लोगों को बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। प्रत्येक परिवार को पक्का मकान दिया जाएगा।
 
6. राम मंदिर निर्माण की प्रतिबद्धता : भाजपा ने अपने घोषणा-पत्र में अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की प्रतिबद्धता को दोहराया। भाजपा ने अपने घोषणा-पत्र में कहा कि राम मंदिर निर्माण के लिए पार्टी हरसंभव कोशिश करेगी। मंदिर निर्माण के लिए आम राय बनाने के प्रयास किए जाएंगे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मुस्लिमों वाले बयान से मुश्किल में मायावती, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट