झूठ की फैक्ट्री लगा देते हैं भाजपा वाले, अमेठी के लोगों को लिखे पत्र में राहुल ने कही 5 खास बातें

Webdunia
शुक्रवार, 3 मई 2019 (12:49 IST)
अमेठी। अमेठी में कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के बीच कड़ा मुकाबला चल रहा है। दोनों ही नेताओं ने यहां अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। स्मृति के आक्रामक प्रचार के जवाब में राहुल ने भी अमेठी के लोगों के एक खत लिखा है। जानिए कांग्रेस अध्यक्ष के इस पत्र से 5 जुड़ी खास बातें... 
 
- राहुल ने पत्र में कहा कि अमेठी से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का रिश्ता भावनात्मक तौर पर उतना ही मजबूत है, जितना परिवार के सदस्यों के बीच होता है।
- उन्होंने कहा कि मेरा अमेठी परिवार जानता है कि भाजपा के लोग चुनाव प्रचार के दौरान झूठ की फैक्ट्री लगा देते हैं और पैसों की नदियां बहाते हैं। भाजपा वाले यह नहीं जानते कि अमेठी की ताकत उसकी सच्चाई स्वाभिमान और सादगी है। 
- राहुल ने लिखा कि अमेठी मेरा परिवार है। आज एक तरफ देश में मेरी कर्मभूमि अमेठी से उठी कांग्रेस पार्टी की सोच है, जो कहती है कि इस देश के किसान, नौजवान, गरीब, महिलाओं छोटे दुकानदारों को सुनकर उनके लिए काम करना है और दूसरी तरफ भाजपा की सोच है, जिसका मकसद 15-20 उद्योगपतियों को सरकार का मालिक बना देना है।
- कांग्रेस अध्यक्ष ने अमेठी की जनता से वादा किया कि केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनते ही भाजपा द्वारा रोके गए सभी काम तेजी से पूरे होंगे।
- राहुल गांधी ने कहा कि आपने मुझे जो प्यार की सीख दी है, उसके आधार पर मैंने पूरे देश को पूरब से पश्चिम, उत्तर से दक्षिण तक जोड़ने की कोशिश की है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

देश को ऑपरेशन तंदूर चाहिए था, सिंदूर नहीं, लोकसभा में सपा सांसद राजभर का बयान

जम्मू-कश्मीर में मारे गए आतंकियों को लेकर क्‍या बोले उपराज्यपाल मनोज सिन्हा

प्रियंका गांधी का विदेश मंत्री से सवाल, ऑपरेशन सिंदूर में अमेरिका के रोल पर चुप क्यों हैं?

वाडियार राजा का अनादर नहीं किया, बयान की गलत व्याख्या की गई : यतींद्र सिद्धारमैया

डोनाल्ड ट्रंप का मुंह बंद कराओ या भारत में.. संसद में दीपेंद्र हुड्डा ने सरकार से की यह मांग

अगला लेख