अयोध्या में विवादित ढांचा गिराने का कोई अफसोस नहीं, साध्वी प्रज्ञा का एक और विवादित बयान, EC ने दिया नोटिस

विकास सिंह
रविवार, 21 अप्रैल 2019 (12:27 IST)
भोपाल। लोकसभा चुनाव में भोपाल सीट से भाजपा की उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर का एक और विवादित बयान सामने आया। साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि अयोध्या में विवादित गिराने में वो शामिल थीं और उनको विवादित ढांचा गिराने का कोई अफसोस भी नहीं है।
 
साध्वी प्रज्ञा ने कहा कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनाने से कोई रोक नहीं सकता। मीडिया से बात करते हुए साध्वी ने कहा कि वो अयोध्या गई थी और विवादित ढांचा गिराया था। इसका उन्हें अफसोस नहीं है और फिर एक बार अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनेगा।
 
चुनाव आयोग ने दिया नोटिस- वहीं साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के इस बयान पर चुनाव आयोग ने उनको एक और नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। चुनाव आयोग के दिए नोटिस पर जब साध्वी प्रज्ञा ठाकुर से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मुझे दो नोटिस मिले है और नोटिस का उचित जवाब दिया जाएगा। भोपाल से भाजपा उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को इससे पहले शहीद हेमंत करकरे पर दिए बयान को लेकर चुनाव आयोग ने पहले ही नोटिस जारी कर रखा है।
 
शिवराज ने दी साध्वी को नसीहत- इस बीच साध्वी प्रज्ञा ठाकुर भाजपा के प्रदेश मुख्यालय पहुंचीं, यहां पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत कई नेता मौजूद थे। सूत्र बताते है कि इस बैठक में पार्टी के बड़े नेताओं ने साध्वी प्रज्ञा को देने में संयम बरतने की नसीहत दी। वहीं बैठक से बाहर निकले शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि चुनाव को लेकर पार्टी की रणनीति पर चर्चा करने के लिए बैठक बुलाई गई थी। बैठक में भाजपा के कई बड़े नेता मौजूद थे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कांवड़ यात्रा को बदनाम करने की कोशिश, CM योगी ने उपद्रवियों को दी चेतावनी

समुद्र में आग का गोला बना जहाज, 300 से ज्यादा यात्री थे सवार, रोंगटे खड़े कर देगा VIDEO

महंगा पड़ा कोल्डप्ले कॉन्सर्ट में HR मैनेजर को गले लगाना, एस्ट्रोनॉमर के CEO का इस्तीफा

संसद के मानसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, बिहार में SIR पर विपक्ष ने उठाए सवाल

24 कंपनियों ने जुटाए 45,000 करोड़, IPO बाजार के लिए कैसे रहे 2025 के पहले 6 माह?

सभी देखें

नवीनतम

प्रदेश में खाद वितरण व्यवस्था को लेकर CM डॉ. मोहन यादव के सख्त निर्देश, कैबिनेट में डेटा सेंटर हब बनाने पर भी चर्चा

दिए की रोशनी में पढ़कर किया आविष्कार, बाल वैज्ञानिक पूजा पाल ने जापान में लहराया तिरंगा

हिमाचल के दो भाइयों ने एक ही युवती संग रचाई शादी, क्या है पहाड़ी समाज में प्रचलित ‘बहुपति प्रथा’ का इतिहास

मिट्टी के बिना सब्जियां उगाएं

ब्रिटेन के स्टील्थ फाइटर जेट F-35B ने एक महीने बाद केरल से भरी उड़ान

अगला लेख