अल्पेश नहीं जाएंगे भाजपा में, जवाहर चावड़ा को मंत्री बनाया

Webdunia
शनिवार, 9 मार्च 2019 (14:02 IST)
गांधीनगर। एक ओर कांग्रेस नेता अल्पेश ठाकोर ने भाजपा में शामिल होने से इंकार किया है, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए पूर्व विधायक जवाहर चावड़ा समेत तीन लोगों को शनिवार को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। 
 
राजभवन में आयोजित समारोह में राज्यपाल ओपी कोहली ने जूनागढ़ के माणावदर के पूर्व विधायक चावड़ा, जिन्होंने शुक्रवार को ही अपनी सीट और कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामा था, को कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ दिलाई। इसके अलावा वडोदरा के मांजलपुर के भाजपा विधायक (अब तक कुल सात बार विधायक रहे) योगेश पटेल और जामनगर पश्चिम सीट के भाजपा धर्मेंद्रसिंह जाडेजा को राज्यमंत्री के तौर के पर शपथ दिलाई गई।
 
इसके साथ ही मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के मंत्रिपरिषद में कैबिनेट मंत्रियों की संख्या बढ़कर 11 (उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल समेत) और राज्य मंत्रियों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है। राज्य में अब भी तीन नए मंत्री बनाए जा सकते हैं क्योंकि नियमों के मुताबिक मंत्रिपरिषद में मंत्रियों की अधिकतम संख्या 27 (मुख्यमंत्री समेत) हो सकती है।
 
उपमुख्यमंत्री पटेल ने कहा कि नवनियुक्त मंत्रियों के बीच विभागों का बटवारा जल्द ही किया जाएगा। ज्ञातव्य है कि चावड़ा अहीर समुदाय से, पटेल पाटीदार और जाडेजा राजपूत अथवा दरबार समुदाय से आते हैं। उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल ने कहा कि मंत्रिमंडल में अधिक से अधिक समुदायों और क्षेत्रों को प्रतिनिधित्व देने का प्रयास किया गया है।
 
अल्पेश का इंकार : दूसरी ओर कांग्रेस विधायक और ठाकोर नेता अल्पेश ठाकोर ने भाजपा में शामिल होने की खबरों का खंडन करते हुए कहा कि वे कांग्रेस में ही रहेंगे। उन्होंने कहा कि मैं अपने क्षेत्र के लोगों के हित में संघर्ष जारी रहूंगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Rajkot Gaming Zone Fire: HC की फटकार के बाद सरकार का एक्शन, राजकोट के कमिश्नर सहित 6 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर

क्यों INDIA गठबंधन बैठक में शामिल नहीं होंगी ममता बनर्जी, बताया कारण

Maruti Alto EV सस्ता और धमाकेदार मॉडल होने जा रहा है लॉन्च, जानिए क्या हो सकती है कीमत

Prajwal Revanna : सेक्स स्कैंडल में फंसे प्रज्वल रेवन्ना का पहला बयान, 31 मई को SIT के सामने आऊंगा

चक्रवाती तूफान रेमल का कहर, बंगाल में 15000 घर तबाह, 2 लोगों की मौत

Indore: मुकदमा खारिज किए जाने से नाखुश वादी ने न्यायाधीश की ओर जूतों की माला फेंकी

Lok Sabha Elections 2024 : चुनाव प्रचार के बाद PM मोदी 2 दिन कहां रहेंगे ध्यान में लीन?

दिल्ली में क्यों पड़ रही है जानलेवा गर्मी, नजफगढ़ में पारा 45 डिग्री सेल्सियस के पार

MP: रिश्तेदार का अपहरण कर राजस्थान ले गए, जबरन मूत्र पिलाया और महिला के कपड़े पहनाकर घुमाया, प्राथमिकी दर्ज

Gold Silver Prices: चांदी में आया 3000 रुपए से ज्यादा का उछाल, सोना भी हुआ महंगा

अगला लेख