अमित शाह बन सकते हैं कैबिनेट मंत्री, मिल सकती है इस मंत्रालय की जिम्मेदारी

Webdunia
गुरुवार, 30 मई 2019 (17:18 IST)
नई दिल्ली। भाजपा के अध्यक्ष अमित शाह का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार में मंत्री बनना तय माना जा रहा है। गुजरात प्रदेश भाजपा अध्यक्ष जीतू वघानी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाले केंद्रीय मंत्रिमंडल में मजबूत साथी के रूप में शामिल होने पर अमित शाह से मुलाकात की और शुभकामनाएं दीं। खबरों के मुताबिक अमित शाह को वित्त मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। अमित शाह ने लोकसभा चुनाव में गुजरात के गांधीनगर लोकसभा सीट से रिकॉर्ड वोटों से जीत दर्ज की थी।
 
इनके अलावा राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, श्रीमती सुषमा स्वराज, थावरचंद गहलोत, नरेन्द्र सिंह तोमर पीयूष गोयल, रविशंकर प्रसाद, जनरल वी के सिंह, धर्मेन्द्र प्रधान, प्रकाश जावड़ेकर, श्रीमती स्मृति ईरानी, श्रीमती निर्मला सीतारमण, मुख्तार अब्बास नकवी, हरदीप सिंह पुरी, गिरिराज सिंह, श्रीपाद येसेा नाइक, संतोष गंगवार, अर्जुनराम मेघवाल, बाबुल साध्वी, कृष्णपाल गुर्जर, राव इंद्रजीत सिंह साध्वी निरंजन ज्योति को पुन: सरकार में काम करने का मौका मिलने की उम्मीद है।

इनके अलावा सैयद शाहनवाज हुसैन, अनुराग ठाकुर, प्रह्लाद सिंह पटेल, रमेश पोखरियाल निशंक, नित्यानंद राय, देबाश्री चौधरी, रतनलाल कटारिया आदि को भी मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है। इन सब लोगों को प्रधानमंत्री श्री मोदी ने सात लोक कल्याण मार्ग स्थित अपने निवास पर चाय पर आमंत्रित किया है।

अरुण जेटली ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए सरकार में कोई जिम्मेदारी ग्रहण करने से इंकार कर दिया है। शाह देश को देश का नया वित्त मंत्री बनाया जा सकता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सर्वे में बड़ा खुलासा, 82 फीसदी दिव्यांगों का बीमा नहीं, 42% आयुष्मान योजना से अनभिज्ञ

नीतीश कुमार ने किया वादा, भाजपा से फिर कभी नहीं तोड़ेंगे नाता

म्यांमार में मुश्किलें कम नहीं, भूकंप की त्रासदी से उबरने का संघर्ष, विद्रोहियों से भी जंग

संघ मुख्यालय पहुंचने वाले दूसरे पीएम बने मोदी, क्यों खास है यह दौरा?

म्यांमार की मदद के लिए भारत ने चलाया 'ऑपरेशन ब्रह्मा', जानिए क्या-क्या भेजा

सभी देखें

नवीनतम

जानिए कौन हैं घिबली' आर्ट की शुरुआत करने वाले हयाओ मियाजाकी, कितनी संपत्ति के हैं मालिक

कौन हैं निधि तिवारी, बनीं पीएम मोदी की Personal Secretary?

पंजाब के मोहाली में सड़क दुर्घटना में पीएचडी छात्र समेत 3 लोगों की मौत

Eid Clash : मेरठ, नूंह से लेकर मुरादाबाद और सहारनपुर तक, ईद पर बवाल और तनातनी

औरंगजेब के मकबरे की तस्वीर के साथ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला व्यक्ति हिरासत में

अगला लेख