तेजी से बढ़ी अमित शाह की संपत्ति, 7 साल में हुई 3 गुना

Webdunia
रविवार, 31 मार्च 2019 (09:37 IST)
गांधीनगर। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को गांधीनगर लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल किया। शाह के हलफनामे से पता चलता है कि उनकी संपत्ति पिछले सात साल में तीन गुना बढ़ी है।

हलफनामे के मुताबिक, शाह और उनकी पत्नी की चल और अचल संपत्ति 2012 के 11.79 करोड़ रुपए से बढ़कर 38.81 करोड़ रुपए हो गई है। इसके अनुसार, 38.81 करोड़ रुपए की संपत्ति में 23.45 करोड़ रुपए की विरासत में मिली संपत्ति, चल और अचल संपत्ति भी शामिल है।

नामांकन दाखिल करते समय शाह के पास 20,633 रुपए नकदी थे, जबकि उनकी पत्नी के पास 72,578 रुपए थे।

हलफनामे के मुताबिक, शाह और उनकी पत्नी के कई बैंक बचत खाते में 27.80 लाख रुपए थे और 9.80 लाख रुपए के फिक्सड डिपॉजिट हैं। शाह और उनकी पत्नी की आमदनी उनकी नई आयकर विवरणी (आईटीआर) के मुताबिक 2.84 करोड़ रुपए है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

बेरहम मालिक ने अपने पालतू डॉग के साथ की बेदर्द हरकत, 8 घंटे तक भीड़ में इंतजार करता रहा वफादार बेजुबान

अमीर बनने के लिए अरबपति वॉरेन बफेट ने बताए 5 गोल्डन रूल, कम समय में कदम चूमेगी सफलता

Share Market : बिकवाली के दबाव में Sensex 501 अंक लुढ़का, Nifty भी 143 अंक टूटा

न्यायमूर्ति वर्मा के खिलाफ संसद में महाभियोग प्रस्ताव को लेकर क्या बोले कानून मंत्री मेघवाल

राजस्थान के इस गांव जाने के लिए क्यों लगता है 'न्यू अमेरिका' का टिकट, कारण जानकर घूम जाएगा सिर

अगला लेख