Hanuman Chalisa

लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद उपेन्द्र कुशवाहा को एक और झटका

Webdunia
रविवार, 26 मई 2019 (20:32 IST)
पटना। लोकसभा चुनाव में राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) के जीरो पर आउट होने के बाद इसके दो विधायक और एक विधान परिषद के सदस्य के आज औपचारिक रूप से सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के घटक जनता दल यूनाइटेड (जदयू) में शामिल होने से अब बिहार विधानमंडल के दोनों सदनों में भी रालोसपा की संख्या शून्य हो गई है।
 
बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने रालोसपा के चिनारी से विधायक ललन पासवान और हरलाखी से विधायक सुधांशु शेखर को जद (यू) में विधिवत शामिल होने से संबंधित अधिसूचना जारी कर दी।
 
इन दोनों विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष जद (यू) में शामिल होने की पूर्व में अर्जी दी थी। अब रालोसपा का कोई भी विधायक विधानसभा में नहीं रह गया है।
 
वहीं, विधान परिषद में रालोसपा के एकमात्र सदस्य संजीव श्यामसिंह भी जद (यू) में शामिल हो गए। सिंह ने भी विधान परिषद के कार्यकारी सभापति हारून रशीद के समक्ष जद (यू) में शामिल होने की अर्जी दी थी, जिसे स्वीकार करते हुए आज अधिसूचना जारी कर दी गई।
 
उल्लेखनीय है कि रालोसपा अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा के राजग से नाता तोड़ने के बाद पार्टी के दोनों विधायक एवं विधान पार्षद ने एक अलग गुट बना लिया था, जिसके सदन में रालोसपा से अलग बैठने की व्यवस्था भी की गई थी। लोकसभा चुनाव में रालोसपा के करारी हार के बाद इन दो विधायक और विधान पार्षद का जद (यू) में विलय हो गया। अब ये दोनों विधायक और विधान पार्षद विधानसभा एवं विधान परिषद में जद (यू) के सदस्यों के साथ ही बैठेंगे।
 
रालोसपा के दो विधायकों के जद (यू) में शामिल होने के बाद विधानसभा में अब जद (यू) के विधायकों की कुल संख्या बढ़कर 73 हो गई है। इसी तरह विधान पार्षद सिंह के जद (यू) में शामिल होने के बाद विधान परिषद में अब जद (यू) के कुल सदस्यों की संख्या बढ़कर अब 33 हो गई है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

हर EVM में पहले से मौजूद थे 25000 वोट, RJD के पूर्व अध्‍यक्ष सिंह का सनसनीखेज दावा

क्या शेख हसीना को बांग्लादेश को सौंपेगा भारत, मौत की सजा पर विदेश मंत्रालय का बयान

लाल किला बम हमले की पूछताछ में शामिल एक कश्मीरी ने किया आत्मदाह, बेटा अभी भी हिरासत में

बिहार की बेरहम बहू, ससुर का प्रायवेट पार्ट ईंट से कुचला, सिर फोड़ दिया

रोहिणी आचार्य के अपमान पर लालू परिवार में बवाल, 3 और बेटियों ने छोड़ा घर

सभी देखें

नवीनतम

टिकट कटने पर फूट फूटकर रोए थे मदन शाह, क्या राजद और तेजस्वी को लगा उनका श्राप?

अल फलाह यूनिवर्सिटी पर ED ने कसा शिकंजा, वित्तिय गड़बड़ी का मामला

LIVE: दिल्ली की हवा बहुत खराब, क्या है अक्षरधाम और आनंद विहार का AQI

और कठिन हुई शेख हसीना की बांग्लादेश वापसी की राह

नाथनगरी में गूंजेगी सभ्यता की 5000 साल पुरानी गाथा, योगी सरकार का पर्यटन और रोजगार पर विशेष जोर

अगला लेख