क्या कांग्रेस अपने वंशवादी चरित्र की कीमत चुका रही है

Webdunia
रविवार, 24 मार्च 2019 (22:46 IST)
नई दिल्ली। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने रविवार को कांग्रेस नेतृत्व पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वंशवादी पार्टियां कुछ पीढ़ियों के बल पर सफल होती हैं, लेकिन दूसरों को साथ लेकर डूब जाती हैं और उन्होंने इस बात पर हैरत जताई कि क्या कांग्रेस अपनी वंशवादी चरित्र की कीमत चुका रही है।
 
मंत्री ने कहा कि आजकल कांग्रेस नेताओं से कुछ सामान्य बयान अक्सर सुनाई दे रहे है जैसे- 'मैं क्या कर सकता हूं, वह सुनते ही नहीं हैं, 24 मई का इंतजार करें, इसके बाद हमारी राजनीति शुरू होगी। मेरा मन छोड़ने का होता है, हमारी प्रचार योजना पीछे चल रही हैं। मुझे बताया गया है कि अंकल सैम इसे संभालने आए हैं। चलो 2024 की तैयारी करते हैं।
 
जेटली ने 11 अप्रैल से सात चरणों में शुरू होने वाले आम चुनावों से पहले अपने ब्लॉग में कहा कि वे (वंशवादी पार्टियां) वंश की कुछ पीढ़ियों के बल पर सफल होती है। वे दूसरों को साथ लेकर डूब जाती है। 
 
उन्होंने कहा कि वंशवादी पार्टियों में एक बड़ी खामी है। उन्होंने कहा कि यदि पार्टी की वर्तमान पीढ़ी सक्षम, करिश्माई और आत्मविश्वास से लबरेज है तो वंशवाद बड़ी जीत हासिल कर सकता है। पार्टी में उसके पीछे भागने का एक उत्साह होता है। 
 
जेटली ने कहा कि हालांकि यदि वर्तमान वंशवादी पीढ़ी में करिश्मा, समझ और लोकप्रिय आत्मविश्वास की कमी है, तो परिवार के आसपास के लोग तेजी से निराश हो जाते है। क्या कांग्रेस पार्टी इसकी गवाह है? 
 
वंशवाद पर नेताओं को थोपने की बात करते हुए जेटली ने कहा कि ये नेता महान नहीं बनते- महानता उन पर थोपी जाती है।
 
उन्होंने कहा कि वंशवादी दलों में उच्च क्षमता वाले पुरुषों के लिए बहुत कम जगह है। एक असुरक्षित नेता अधिक प्रतिभाशाली लोगों की छाया से भयभीत रहता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

5000 धर्मांतरण, लव जिहादियों की गैंग, माफिया से कनेक्शन, छांगुर का दिल दहलाने वाला सच

ED के सामने पेश हुए रॉबर्ट वाड्रा, पत्नी प्रियंका गांधी भी थीं साथ

AI हादसे की शुरुआती रिपोर्ट ने खड़े किए सवाल, क्या हैं DGCA के नए आदेश

नूंह में मजार क्षतिग्रस्त, कड़ी सुरक्षा के बीच बृजमंडल जलाभिषेक यात्रा शुरू, 2023 में भड़की थी हिंसा

Hate Speech पर SC सख्त, केंद्र और राज्यों को सख्त निर्देश, नफरत फैलाने वाले कंटेंट बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे, तुरंत लगाएं लगाम

सभी देखें

नवीनतम

PIB Fact Check : समोसा, जलेबी जैसे फूड प्रोडक्ट पर चेतावनी लेबल, स्वास्थ्य मंत्रालय ने नहीं दिया निर्देश, पीआईबी ने बताया सच

मणिपुर में सुरक्षा बलों ने की बड़ी कार्रवाई, हथियार और गोला बारूद का जखीरा बरामद

Gold : सस्ता हुआ सोना, चांदी के भावों में भारी गिरावट, जानिए क्या हैं दाम

मोदी और आरएसएस पर आपत्तिजनक कार्टून का मामला, कार्टूनिस्ट को सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत

भारत के विभिन्न नोटों पर छपीं हैं देश की कौन सी धरोहरें, UNESCO विश्व धरोहर में हैं शामिल

अगला लेख