भाजपा प्रत्याशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, 28 मई तक गिरफ्तारी पर रोक

BJP candidate Arjun Singh
Webdunia
बुधवार, 22 मई 2019 (14:42 IST)
नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने बुधवार को पश्चिम बंगाल की बैरकपुर संसदीय सीट से भाजपा के प्रत्याशी अर्जुन सिंह को उनके खिलाफ राज्य पुलिस द्वारा दर्ज मामलों में 28 मई तक गिरफ्तारी से संरक्षण प्रदान कर दिया।
 
न्यायमूर्ति अरूण मिश्रा और न्यायमूर्ति एमआर शाह की अवकाश पीठ ने अर्जुन सिंह की याचिका पर संक्षिप्त सुनवाई के बाद उन्हें यह संरक्षण प्रदान किया। पीठ ने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार 28 मई तक अर्जुन सिंह के खिलाफ दर्ज करीब 20 आपराधिक मामलों में उन्हें गिरफ्तार नहीं करेगी।
 
पीठ ने राज्य में वकीलों की राज्यव्यापी अनिश्चिकालीन हड़ताल का भी संज्ञान लिया और अर्जुन सिंह को 23 मई को मतगणना में शामिल होने की अनुमति प्रदान की। पीठ ने कहा कि सिंह को गिरफ्तारी से संरक्षण सिर्फ 28 मई तक है और इसके बाद भाजपा नेता उचित अदालत से जमानत का अनुरोध कर सकते हैं।
 
इससे पहले, पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव के दौरान हुई हिंसा का संज्ञान लेते हुए पीठ भाजपा नेता की याचिका पर सुनवाई के लिए सहमत हो गई थी। पीठ ने सिंह की याचिका पर बुधवार को ही सुनवाई के लिए सहमित व्यक्त करते हुए टिप्पणी की थी, वहां हिंसा हो रही है। आप (सिंह के वकील) इससे भलीभांति वाकिफ हैं।
 
सिंह की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता रंजीत कुमार ने पीठ को बताया था कि उनके मुवक्किल के खिलाफ राजनीतिक प्रतिशोध के चलते चार अप्रैल से 20 मई तक करीब 20 आपराधिक मामले दर्ज किए गए हैं। उनके खिलाफ इसलिए ये मामले दर्ज किए गए ताकि वह मतगणना के दौरान मौजूद नहीं रहें।
 
उन्होंने कहा कि यदि सिंह को गिरफ्तारी से छूट नहीं मिली तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा और वह मतगणना के दौरान मौजूद नहीं रह पाएंगे। वकील ने कहा कि कोलकाता में वकील हड़ताल पर हैं।
 
महा चुनाव का महा कवरेज, पल पल की जानकारी वेबदुनिया पर 23 मई की सुबह 6 बजे से, हम बताएंगे सभी लोकसभा सीटों का रीयल टाइम अपडेट। साथ ही प्रमुख उम्मीदवारों की ताजा स्थिति, राज्यों से लेकर राजनीतिक पार्टियों के प्रदर्शन की जानकारी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कन्हैया कुमार की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, पुलिस में दर्ज हुई शिकायत, जानिए क्‍या है मामला

आंध्रप्रदेश में पटाखा बनाने वाली यूनिट में विस्फोट से 8 की मौत, 6 घायल

आकाश आनंद ने मायावती से मांगी माफी, पार्टी में वापस लेने की अपील, बोले- अब नहीं करूंगा कोई गलती

बंगाल में बांग्लादेश जैसे हालात, महिलाओं के साथ छेड़छाड़, घरों पर फेंके बम, पलायन को मजबूर 400 लोग

अमेरिका ने टैरिफ से दी राहत, चीन की तुलना में भारत को 20 फीसदी सस्ता पड़ेगा निर्यात

सभी देखें

नवीनतम

मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को किया माफ, एक और मौका देने का ऐलान, क्या बनाएंगी उत्तराधिकारी

Waqf : PM मोदी ने केरल के मुनंबम मुद्दे को सुलझाया, नेताओं ने किया था नजरअंदाज

MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, उज्जैन, विदिशा सहित इन जिलों के कलेक्टर बदले

मुर्शिदाबाद हिंसा पर कांग्रेस ने की सर्वदलीय बैठक की मांग, BJP ने किया 400 हिन्दुओं के पलायन का दावा

AI से 32 करोड़ लोगों का भविष्य जुड़ा, वोट देने से बदलेगा शिक्षा का सिस्टम, स्टेट प्रेस क्लब के पत्रकारिता महोत्सव में बोले मनीष सिसोदिया

अगला लेख