Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

लोकसभा चुनाव 2019 के लिए बीजेपी ने जारी की पहली लिस्ट, अमित शाह गांधीनगर से लड़ेंगे चुनाव

हमें फॉलो करें लोकसभा चुनाव 2019 के लिए बीजेपी ने जारी की पहली लिस्ट, अमित शाह गांधीनगर से लड़ेंगे चुनाव
, गुरुवार, 21 मार्च 2019 (18:13 IST)
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 2019 के लोकसभा चुनावों के लिए गुरुवार को पहली सूची जारी कर दी, जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को वाराणसी से पुन: प्रत्याशी बनाने के साथ ही पार्टी अध्यक्ष अमित शाह को वयोवृद्ध नेता एवं पार्टी के संस्थापक सदस्य लालकृष्ण आडवाणी की परम्परागत सीट गांधी नगर से उम्मीदवार बनाने की घोषणा की गयी। शाह इस समय राज्यसभा सदस्य हैं। भाजपा की केन्द्रीय चुनाव समिति के सचिव एवं केन्द्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने यहां पार्टी मुख्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पहली सूची में 184 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की।
 

- राजस्थान में लोकसभा की कुल 25 सीटें हैं। पार्टी ने झुंझुनू सीट पर मौजूदा सांसद संतोष अहलावत की जगह नरेंद्र खीचड़ को प्रत्याशी बनाया है। वहीं अजमेर से भागीरथ चौधरी को मैदान में उतारा है। उपचुनाव में यह सीट कांग्रेस के रघु शर्मा ने जीती थी। हालांकि रघु शर्मा अब विधायक व राज्य सरकार में मंत्री हैं।


- देशभर में लोकसभा चुनाव 11 अप्रैल, 18 अप्रैल, 23 अप्रैल, 29 अप्रैल, छह मई, 12 मई और 19 मई को होंगे।
 
- इस लिस्ट में उत्तर प्रदेश से 28, महाराष्ट्र  से 16, असम से आठ, अरुणाचल प्रदेश से 2, छत्तीसगढ़ और जम्मू-कश्मीर से 5-5, दादर एवं नगर हवेली से एक, कर्नाटका से 21, राजस्थान से 16, तमिलनाडू से पांच, सिक्कीम से एक, केरल से 13, लक्षद्वीप से एक, मणिपुर से 2, मिज़ोरम से 1, ओडिशा से 10, तेलंगाना से 10 उम्मीदवारों के नाम का एलान हुआ है।
 
- नड्डा ने बताया कि बिहार की पार्टी की ओर से लड़ी जाने वाली सभी 17 सीटों के लिए उम्मीदवारों का चयन कर लिया गया है और उनका एलान गठबंधन सहयोगियों के प्रत्याशियों की घोषणा के साथ किया जाएगा।

- फतेहपुर सीकरी से बाबूराव का काटकर राजकुमार चहल को टिकट दिया।
- आगरा से सांसद राम शंकर कठेरिया का टिकट कटा।
- शाहजहांपुर से सांसद और कैबिनेट मंत्री कृष्ण राव का टिकट कटा।
- बीसी खंडूरी की जगह तीरथ राव को मौका दिया गया।
- हरदोई से अंशुल वर्मा का टिकट कटा।
- संभल से सतपाल सैनी का टिकट कटा।
 
- उत्तर प्रदेश में 28 नामों के एलान में 6 सांसदों के टिकट कटे।
- उत्तराखंड के दो पूर्व सीएम बीसी खंडूरी और अजय भट्ट का टिकट कट गया है।
- भाजपा में हाल में शामिल हुए जय पांडा को ओडिशा के केंद्रपाड़ा से टिकट मिला है।
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी से ही चुनाव लड़ेंगे।
- लखनऊ से केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह चुनाव लड़ेंगे।
-- नागपुर से नितिन गडकरी को टिकट मिला है।
- अरुणचाल ईस्ट से केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री किरण रिजिजू 
- लाल कृष्ण आडवाणी का टिकट काटकर इस बार गांधी नगर से अमित शाह को टिकट दिया है।
- बीजेपी की 182 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी।
 
 
उत्तर प्रदेश की लिस्ट
- गौतम बुद्ध नगर डॉ. महेश कुमार शर्मा
- उत्तर प्रदेश से मेरठ श्रीराजेंद्र अग्रवाल
- आगरा से एसपी सिंह बघेल।
- मथुरा से हेमा मालिनी चुनाव लड़ेंगी।
- लखनऊ से केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह चुनाव लड़ेंगे।
- अमेठी से स्मृति ईरानी चुनाव लड़ेंगी।
- गाजियाबाद से वीके सिंह चुनाव लड़ेंगे
- मुजफ्फरनगर- संजीव बाल्यान
- उन्नाव- साक्षी महाराज
- बागपत से सत्यपाल सिंह चुनाव लड़ेंगे।
- अलीगढ़ से सतीश गौतम
- एटा से राजवीर सिंह
- गाजीपुर से मनोज सिन्हा
- बदायूं से संगमित्रा मौर्य
-मोहन लाल गंज से कौशल किशोर
-शहारनपुर से राघव लखनपाल
- बरेली से केन्द्रीय श्रम मंत्री संतोष गंगवार
- लखीमपुरखीरी से अजय मिश्रा
- अमरोहा से कँवर सिंह तंवर
- हरदोई से जयप्रकाश रावत
- मुरादाबाद से कुंवर सर्वेश सिंह
- फतेहपुर सीकरी से राजकुमार चहल
- शाहजहांपुर से अरुण सागर
- बिजनौर से कुंवर भारतेंद्र सिंह
- खीरी से अजय कुमार मिश्रा
- सीतापुर से राजेश वर्मा
- मिश्रिख से अशोक रावत 
- आंवला से धर्मेंद्र कुमार
 

महाराष्ट्र की लिस्ट
- नंदुरबार से हिना विजयकुमार
- धुले से सुभाष रामराव भामरे
- रावेर से रक्षा निखिल खडसे
- अकोला से संजय धोत्रे
- वर्धा से रामदास
- नागपुर से नितिन गडकरी
- गढ़चिरौली-चिमूर से अशोक महादेव राव
- चंद्रपुर से हंसराज अहीर
- जालना से रावसाहब पाटिल
- भिवंडी से कपिल पाटिल
- मुंबई- उत्तर से गोपाल शेट्टी
- मुंबई उत्तर-मध्य से पूनम महाजन 
- अहमदनगर से सुजय विखे
- बीड से प्रीतम गोपीनाथ मुंडे
- लातूर से सुधाकर भाले राव
- सांगली से संजय पाटिल

 
राजस्थान
- गंगानगर से निहालचंद चौहान
- चित्तौड़गढ़ से सीपी जोशी
- झालावाड़-बारां से दुश्यंत सिंह
- बीकानेर से केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल
- जयपुर ग्रामीण सीट से कर्नल राज्यवर्द्धन सिंह राठौड़
- टोंक सवाई माधोपुर से सुखबीर सिंह जौनपुरिया
- अजमेर से भगीरथ चौधरी
- भीलवाड़ा सेसुभाष चंद्र
- जोधपुर से गजेंद्र शेखावत
- जालौर से देवी मानसिंह पटेल
- उदयपुर से अर्जुन लाला मीणा
- कोटा से ओम बिड़ला
- झुंझुनू से नरेंद्र खिंचाल
- सीकर से सुमेधानंद सरस्वती
- जयपुर से राम चरण बोहरा
- पाली पीपी चौधरी
 
उत्तराखंड 
-नौनीताल से अजट भट्ट को टिकट मिला। 
- अल्मोड़ से अजय टम्टा
- हरिद्वार से रमेश पोखरियाल निशंक
- टिहरी गढ़वाल से माला राज्य लक्ष्मी
- गढ़वाल से तीरथ सिंह रावत
 
बंगाल
- कूच बिहार से नीतीश प्रमाणिक
-अलीपुरदुआर से जॉन बरला 
-जलपाईगुड़ी से जयर रे 
-रायगंज से देबोश्री चौधरी 
-बालुरघाट से सुकांता मजूमदार 
-मालदा उत्तर से खगेन मुर्मू 
-मालदा दक्षिण से श्रीरूपा मित्र
-कृष्णानगर से कल्याण चौबे
-बैरकपुर से अर्जुन सिंह
-दमदम से समिक भट्टाचार्य
-बरसात से मृणल कांति देवनाथ
-बशीरहाट से सयंतन वसु
-जयनगर से अशोक खंडारी
-मथुरापुर से श्यामा प्रसाद हलधर
-डायमंड से हार्बर
-जाधवपुर से अनुपम हाजरा
-कोलकाता दक्षिण से चंद्र कुमार बोस
-कोलकाता उत्तर से राहुल कुमार सिन्हा
-श्रीरामपुर से देवजीत सरकार
-हुगली से लॉकेट चटर्जी 
-आरामबाग तपन रॉय
-तामलुक से सिद्धार्थ नासकर
-घाटल से भारती घोष
झारग्राम से कुनार हेमराम
-मेदिनीपुर से दिलीप घोष
-विष्णुपुर से सौमित्र खा 
-बर्धमान पूर्व से परेश चंद्र दास
-आसनसोल से बाबुल सुप्रियो
-बीरभूम से दुध कुमार मंडल
 
 
छत्तीसगढ़ 
-सरगुजा से रेणुका सिंह
-रायगढ़ से गोमती सहाय
-जांजगीर चांपा से गुहाराम अजगले
-कांकेर से मोहन मंडावी
- बस्तर से बैदूराम कश्यप
 
जम्मू-कश्मीर
-जम्मू से जुगल किशोर
-ऊधमपुर से डॉ. जितेंद्र सिंह
-अनंतनाग से सौफी युसूफ
श्रीनगर से खालिद जहांगीर 

कर्नाटक
- चिक्कोडी से
- बेलगांव से सुरेश अंगाडी
- बगलकोट से पर्वतागौड़ा गड्डीगौदर 
- बीजापुर से रमेश चंडप्पा
- गुलबर्गा से उमेश जाधव 
- रायचूर से
- बीदर से भगवंत खूबा 
- कोप्पल से
- बेल्लारी से देवेंद्रप्पा
- हावेरी से शिवकुमार उदासी
- धारवाड़ प्रहलाद जोशी 
- उत्तर कन्नड़ से अनंत कुमार हेगड़े
- दावणगेरे से एम सिद्धेश्वरा
- शिमोगा से बीवाई राघवेंद्र
- उडूपी चिकमगलूर से शोभा
- हासन से मंजू
- दक्षिण कन्नड़ से नलिन कुमार
- चित्रदुर्गा से नारायणस्वामी
- तुमकु से जीएस बासवराजू
- मैसूर से प्रताप सिंभा 
- चामराजनगर से श्रीनिवास प्रसाद 
- बैंगलोर उत्तर से सदानंद गौड़ा 
- बैंगलोर मध्य से पीसी मोहन
- चिक्काबल्लापुर से बीएन बच्चेगौड़ा


तेलंगाना-
करीमनगर-बंदी संजय
निजामाबाद-डॉ. अरविंद
मलकाजगिरी- राम चंद्र राव
सिकंदराबाद- किशन रेड्डी
महबूबनगर- डीके अरुणा
नगरकुरनूल- बंगारू श्रुति
नलगोंडा- गरलापति जितेंद्र कुमार
भोंगीर- पीवी श्यामसुंदर राव
वारंगल- चिंता संबामूर्ति
महबूबाबाद- जटोथू हसन

अरुणाचल प्रदेश-
अरुणाचल पश्चिम- तपिर गाओ
अरुणाचल पूर्व- किरण रिजिजू 

असम-
करीमगंज- कृपानाथ मल्ला
सिलचर- राजदीप रॉय 
ऑटोनॉमस डिस्ट्रिक्ट- हरेन सिंह
गुवाहाटी- क्वीन ओझा
मंगलदोई- दिलीप सेकिया
जोरहट- तपन गोगोई
डिब्रूगढ़- रामेश्वर तेली
लखीमपुर- प्रधान बरुआ

ओडिशा-
सुंदरगढ़- जुअल ओराम
क्योंझर- अनंत नायक
बालासोर- प्रताप सारंगी
ढेंकानाल- रुद्र नारायण पाणि
बोलांगिर- संगीता कुमारी 
नबरंगपुर- बलभद्र मांझी
केंद्रपाड़ा- बिजयंत पांड्या
भुवनेश्वर- अपराजिता सारंगी
अस्का- अनीता प्रियदर्शिनी
बेरहामपुर- बृघू बक्सीपात्र

आंध्र- 
विशाखापट्टनम-डी पुरंदेश्वरी
नरसारावपेट कन्ना- लक्ष्मी नारायण
 
अन्य 
- तिरूवनंतपुरम से के राजशेखरन को टिकट दिया गया है।
 - कन्याकुमारी से पी राधाकृष्णन को टिकट दिया गया है।
 - लक्षद्वीप-अब्दुल खादर
आंतरिक मणिपुर- केके रंजन
बाहरी मणिपुर- शोखोपाओ माते
मिजोरम- निरुपम चकमा
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

यूपी में होली के दिन बीजेपी विधायक को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती