दिग्विजय ने मंदिर के बाहर बांटे 20 रुपए के नोट, भाजपा ने चुनाव आयोग से की शिकायत

Webdunia
रविवार, 31 मार्च 2019 (07:43 IST)
भोपाल। भोपाल लोकसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार दिग्विजय सिंह एक वीडियो में भिखारियों को पैसे देते हुए नजर आए। इस वीडियो के सामने आने के बाद भाजपा ने चुनाव आयोग में उनके खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंधन की शिकायत की है।
 
इस वीडियो में भोपाल से लगभग 35 किलोमीटर दूर सीहोर के प्रसिद्ध चिंतामन गणेश मंदिर के बाहर दिग्विजय सिंह 20 रुपए के कुछ नोट महिला भिखारियों को देते हुए नजर आते हैं।
 
मध्यप्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष विजेश लुनावत ने आरोप लगाया कि ऐसा करके सिंह ने आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किया है। लुनावत ने कहा, 'भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने सिंह के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत की है कि उन्होंने मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए पैसे बांटे।'
 
उन्होंने दावा किया कि एक उम्मीदवार द्वारा मंदिर के बाहर पैसे बांटना जनप्रतिनिधित्व कानून का उल्लंघन है। इसलिए हमने सिंह के खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई करने की मांग की है।
 
उधर, कांग्रेस प्रवक्ता नरेन्द्र सलूजा ने भाजपा कि शिकायत पर हैरानी व्यक्त करते हुए कहा, 'भाजपा ने दिग्विजय सिंह के खिलाफ मंदिर के बाहर दान करने की शिकायत की है। ऐसी शिकायत तो केवल वे ही कर सकते हैं जो दान और धार्मिक कार्य में विश्वास नहीं करते हैं। यह धार्मिक होने का दावा करने वालों की छोटी सोच को दर्शाता है।' (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

Dollar Vs Rupee : डॉलर के मुकाबले रुपया टूटा, जानिए कितनी आई गिरावट...

Gold-Silver Price : सोना फिर टूटा, चांदी में भी आई गिरावट, जा‍निए क्‍या रहे भाव...

PM मोदी आज करेंगे बिहार का दौरा, राज्‍य को देंगे 7200 करोड़ की सौगात

Maharashtra : फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात पर क्या बोले आदित्य ठाकरे

AI प्लेन क्रैश पर AAIB का बड़ा बयान, असली वजह बताएंगे, जांच अभी जारी है

अगला लेख