Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को प्रशांत भूषण ने बताया आतंकवादी, पीएम मोदी पर भी साधा निशाना

हमें फॉलो करें साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को प्रशांत भूषण ने बताया आतंकवादी, पीएम मोदी पर भी साधा निशाना

विकास सिंह

, बुधवार, 17 अप्रैल 2019 (23:03 IST)
भोपाल। साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को भोपाल भाजपा का उम्मीदवार बनाए जाने पर वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण ने ट्वीट कर भाजपा पर निशाना साधा है।
 
प्रशांत भूषण ने ट्वीट कर लिखा कि 'अब भाजपा ने एक आतंकवादी को अपना प्रत्याशी बनाया है। अब आप समझे कि मोदी के 'हम घर में घुसकर मारते हैं' का क्या मतलब हैं।'
 
भोपाल लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार दिग्विजय सिंह के खिलाफ भाजपा ने साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को चुनाव में उतारा है।
 
इससे पहले आज वे भोपाल स्थित भाजपा मुख्यालय पहुंची, जहां उनकी पार्टी संगठन मंत्री रामलाल और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान समेत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात हुई।
webdunia
साध्वी प्रज्ञा ठाकुर मालेगांव बम ब्लास्ट में आरोपी हैं और इस समय जमानत पर बाहर हैं। मालेगांव बम ब्लास्ट मामले में साध्वी प्रज्ञा ठाकुर 9 साल तक जेल में रहीं।
 
मालेगांव बम ब्लास्ट में साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के आरोप होने के बाद ही उन पर दिग्विजय सिंह समेत कांग्रेस के कई नेता भगवा आतंकवाद का आरोप लगाते रहे हैं।
 
साध्वी प्रज्ञा ठाकुर पर आरएसएस प्रचारक सुनील जोशी हत्याकांड में शामिल होने का आरोप था जिस पर कोर्ट ने उन्हें बाद में आरोपों से बरी कर दिया था।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ICC Cricket World Cup : ऋषभ पंत और रायुडू को राहत, वर्ल्ड कप टीम के साथ जाएंगे इंग्लैंड