बसपा ने गाजीपुर से दिया मुख्‍तार अंसारी के भाई को टिकट, जारी की 16 उम्मीदवारों की सूची

Webdunia
रविवार, 14 अप्रैल 2019 (12:42 IST)
लखनऊ। बसपा ने उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनावों के लिए 16 और प्रत्याशियों की सूची रविवार को जारी की। पार्टी ने गाजीपुर से केंद्रीय रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा के खिलाफ बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी के भाई अफजल अंसारी को चुनावी मैदान में उतारा है।
 
बसपा की ओर से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक सुल्तानपुर से चंद्रभद्र सिंह को पार्टी ने प्रत्याशी बनाया है जबकि प्रतापगढ़ से अशोक कुमार त्रिपाठी पार्टी के उम्मीदवार होंगे। आंबेडकर नगर से रितेश पाण्डेय, श्रावस्ती से रामशिरोमणि वर्मा, डुमरियागंज से आफताब आलम, बस्ती से राम प्रसाद चौधरी और संत कबीर नगर से भीष्म शंकर उर्फ कुशल तिवारी को प्रत्याशी बनाया गया है।
 
बसपा ने चौथी एवं अंतिम सूची में देवरिया से विनोद कुमार जायसवाल को उम्मीदवार घोषित किया है। बांसगांव (आरक्षित) सीट से सदल प्रसाद, लालगंज (आरक्षित सीट) से संगीता, घोसी से अतुल राय और सलेमपुर से आर एस कुशवाहा को उम्मीदवार बनाया गया है।
 
विज्ञप्ति के अनुसार जौनपुर से श्याम सिंह यादव पार्टी उम्मीदवार होंगे जबकि मछलीशहर (आरक्षित) सीट से टी राम, गाजीपुर निर्वाचन क्षेत्र से अफजल अंसारी और भदोही से रंगनाथ मिश्रा प्रत्याशी बनाए गए हैं।
 
इसी के साथ बसपा सभी 38 सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। बसपा इस बार का चुनाव सपा और रालोद के साथ गठबंधन में लड़ रही है और गठबंधन में सीटों के बंटवारे के तहत बसपा के हिस्से 38 सीटें आईं थी। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

EC से सवाल, 190 सीटों का वोटिंग पर्सेंट आने में इतना समय क्यों लगा?

KCR पर चुनाव आयोग का एक्शन, 48 घंटे तक प्रचार पर लगाया बैन, कांग्रेस के खिलाफ की थी टिप्पणी

उज्जैन के दंडी आश्रम में आचार्य और सेवादार ने 19 बच्चों से किया यौन कुकर्म, FIR दर्ज

2500 वीडियो क्लिप, 17 साल पुराना ड्राइवर, कर्नाटक के इस कांड को क्‍यों कहा जा रहा भारत का सबसे बड़ा sex scandal?

प्रज्वल रेवन्ना sex scandal को लेकर राहुल ने बोला पीएम मोदी पर तीखा हमला

19 साल बाद संजय निरुपम की घर वापसी, शिंदे की शिवसेना में होंगे शामिल

Lok Sabha Elections 2024 : बनासकांठा में बोले PM मोदी, कांग्रेस लिखकर दे धर्म के आधार पर नहीं देगी आरक्षण

KCR पर चुनाव आयोग का एक्शन, 48 घंटे तक प्रचार पर लगाया बैन, कांग्रेस के खिलाफ की थी टिप्पणी

UP : राजगुरु, बिस्मिल, भगत सिंह, देश के शहीदों से मुख्तार की तुलना, अफजाल अंसारी का वीडियो वायरल

Supreme Court Updates : सुप्रीम कोर्ट के जज जब सुनाने लगे अपना दर्द - संडे-मंडे तो छोड़िए त्योहारों पर भी चैन नहीं

अगला लेख