Publish Date: Thu, 18 Apr 2019 (12:17 IST)
Updated Date: Thu, 18 Apr 2019 (12:22 IST)
सम्भल। प्रधानमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में सपा उम्मीदवार शफीक उर रहमान वर्क के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
शफीक उर रहमान वर्क ने 11 अप्रैल को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की जनसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।
चंदौसी की क्षेत्राधिकारी पूनम मिश्रा ने बताया कि बहजोई थाना के केला देवी क्षेत्र में एक सभा में सपा उम्मीदवार शाफिक उर रहमान वर्क ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इसके बाद उनके खिलाफ आदर्श आचार संहिता की धारा 123 व 506 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। (भाषा)