कांग्रेस चाहे तो भाजपा को हराने के लिए अभी भी आप हाथ मिलाने को तैयार, बोले दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया

Webdunia
शनिवार, 13 अप्रैल 2019 (17:27 IST)
नई दिल्ली। आप ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को देश के लिए खतरा बताते हुए लोकसभा चुनाव के लिए दिल्ली, हरियाणा और चंडीगढ़ में कांग्रेस से गठबंधन करने की शनिवार को फिर से पेशकश की है। पार्टी ने हालांकि इस बार गठबंधन के फॉर्मूले से पंजाब की मांग को हटा लिया है।
 
आप के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि मोदी और शाह की जोड़ी देश के लिए खतरनाक है। इसे रोकने के लिए आप सभी भाजपा विरोधी संगठनों के साथ हाथ मिलाने को तैयार है और अभी भी वक्त है कि अगर कांग्रेस चाहे तो मोदी और शाह की जोड़ी को 18 सीटों (हरियाणा, दिल्ली और चंडीगढ़) पर हराया जा सकता है।
 
उल्लेखनीय है कि आप अभी तक पंजाब, हरियाणा और दिल्ली की 33 सीटों पर कांग्रेस के साथ गठबंधन की पहल कर रही थी। आप ने शुक्रवार को हरियाणा में जननायक जनता पार्टी (जजपा) के साथ गठबंधन की औपचारिक घोषणा की थी जबकि कांग्रेस ने सिर्फ दिल्ली में आप के साथ गठबंधन करने की मजबूरी को स्पष्ट कर दिया था।
 
इसके बाद सिसोदिया ने गठबंधन को लेकर आप के रुख को स्पष्ट करते हुए बताया कि उनकी पार्टी देश के लिए खतरा बन चुकी शाह-मोदी की जोड़ी को फिर से सत्ता में आने से रोकने के लिए कांग्रेस सहित अन्य भाजपा विरोधी दलों के साथ मिलकर चुनाव लड़ने को तैयार है। कांग्रेस के प्रति जन्मजात विरोध के बावजूद आप ने मौजूदा हालात को देखते हुए गठबंधन की पहल की है।
 
सिसोदिया ने कहा कि ये कांग्रेस को तय करना है कि इस समय प्राथमिकता मोदी और शाह की जोड़ी को हराना है या ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ने का रिकॉर्ड बनाना है? उन्होंने हालांकि गठबंधन में देरी के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार भी ठहराते कहा कि कांग्रेस ने इस तानाशाही विरोधी आंदोलन को बहुत नुकसान पहुंचाया है। भाजपा को फायदा पहुंचाने के लिए गठबंधन के नाम पर 1 महीने तक कांग्रेस ने वक्त बर्बाद किया। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या बिहार में रद्द होगा SIR, विवादों के बीच आया SC का बड़ा बयान

कौन हैं बेडरूम जिहादी? कश्मीर में सुरक्षा एजेंसियां क्यों परेशान हैं इनसे

इस मुस्लिम देश में हर चौथा शख्स है भारतीय, कभी थी भुखमरी, आज है दुनिया का सबसे रईस देश

inflation : खाने-पीने का सामान हुआ सस्ता, रिटेल महंगाई 8 साल के निचले स्तर पर आई

Delhi : 10 और 15 साल पुराने डीजल-पेट्रोल वाहन मालिकों के लिए खुशखबरी, आया सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

सभी देखें

नवीनतम

भारत आएंगे चीन के विदेश मंत्री वांग यी, NSA डोभाल से भी मिलेंगे, क्या हो सकता है बातचीत का मुद्दा

वृंदावन कॉरिडोर योजना आस्था और विकास से ब्रजभूमि का कर देगी कायाकल्प

Pok हमारा है और हमारा ही होगा, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह का बड़ा बयान, कहा नेहरू ने देश से बेईमानी की

'मृत' लोगों के साथ राहुल गांधी की चायपार्टी, चुनाव आयोग को कहा धन्यवाद

तमिलनाडु की PHD छात्रा ने राज्यपाल के हाथों डिग्री लेने से किया इनकार, जा‍निए किस बात से है नाराज...

अगला लेख