कांग्रेस ने टिकट नहीं दिया तो नाराज हुईं नवजोत सिद्धू

Webdunia
बुधवार, 3 अप्रैल 2019 (16:53 IST)
चंडीगढ़। पूर्व विधायक एवं कांग्रेस नेता नवजोत कौर सिद्धू लोकसभा चुनाव में चंडीगढ़ से टिकट नहीं मिल पाने की निराशा छिपा नहीं सकीं। पार्टी की ओर से उम्मीदवार उतारने से पहले ही उन्होंने जनसभाएं शुरू कर दी थीं। कांग्रेस ने चंडीगढ़ से पूर्व केन्द्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल को उम्मीदवार बनाने की घोषणा की है।
 
नवजोत कौर ने बुधवार को कहा कि मुझे खुशी होती अगर वे उस महिला का सम्मान करते जो अपने व्यक्तिगत कार्यों को दिखाने का प्रयास कर रही है। कौर ने कहा कि उन्होंने खुद को राजनीति के प्रति समर्पित करने के लिए स्त्री रोग विशेषज्ञ का अपना पेशा भी छोड़ दिया। उनसे पूछा गया था कि क्या वे पार्टी के फैसले से निराश हैं?
 
पंजाब के मंत्री नवजोतसिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने कांग्रेस का गढ़ माने जाने वाले चंडीगढ़ से चुनाव लड़ने के लिए दावेदारी पेश की थी। इस सीट पर 2014 में भाजपा उम्मीदवार किरण खेर को जीत हासिल हुई थी।
 
वर्ष 2014 के लोकसभा में चुनाव में किरण खेर ने पवन कुमार बंसल को करीब 70 हजार वोटों से हराया था। बंसल चंडीगढ़ से 4 बार सांसद रह चुके हैं। इस बार भी मुकाबला किरण खेर और पवन बंसल के बीच ही होगा। अमृतसर (पूर्व) से पूर्व भाजपा विधायक कौर ने कहा कि लेकिन ठीक है। पार्टी इसी तरह काम करती है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्यों हुआ अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, इंजन फेल या टकराया पक्षी, क्या बोले विशेषज्ञ

मेडिकल कॉलेज परिसर में भी करीब 25 लोगों के मौत की आशंका, विमान में सवार सिर्फ 1 यात्री जिंदा बचा

विमान के मलबे के साथ शव भी बिखरे पड़े थे, चमत्कारिक रूप से 2 लोगों की बची जान

पत्नी अंजलि को लेने लंदन जा रहे थे विजय रूपाणी, म्यांमार में जन्मे और गुजरात में CM बने

भारत की 8 बड़ी विमान दुर्घटनाएं, 1996 में हुई थी 343 लोगों की मौत

सभी देखें

नवीनतम

क्या होता है ब्लैक बॉक्स, क्यों प्रत्येक विमान के लिए होता है महत्वपूर्ण

यूपी के मदरसे में मौलवी ने किया नाबालिग छात्रा से रेप, वीडियो भी बनाया

Ahmedabad Plane Crash : मेडिकल कॉलेज परिसर में मिला ब्लैक बॉक्स, विमान दुर्घटना का हो सकेगा खुलासा

अहमदाबाद में एयर इंडिया के विमान हादसे से पहले क्या थी वह उड़ती हुई वस्तु और कैसे बची कुमार की जान

सीमा से लगे धुबरी में अशांति फैलाने की कोशिश, CM हिमंत ने कहा- देखते ही गोली मारने के आदेश

अगला लेख