Lok sabha election 2019 : भाजपा ने चुनाव आयोग से मस्जिदों में विशेष पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की मांग की

Webdunia
शनिवार, 16 मार्च 2019 (22:47 IST)
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई ने मुख्य चुनाव अधिकारी (सीईओ) से मस्जिदों पर विशेष पर्यवेक्षकों को नियुक्त करने का आग्रह किया है। लोकसभा चुनाव के दौरान मतदाताओं को धार्मिक आधारों पर प्रभावित किए जाने के प्रयास से बचाने के लिए पार्टी ने यह अनुरोध किया है।
 
एक पत्र में प्रदेश भाजपा के कानून विभाग के संयोजक नीरज ने आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओं पर धार्मिक आधारों पर मतदाताओं के ध्रुवीकरण का आरोप लगाते हुए सीईओ से मस्जिदों पर विशेष पर्यवेक्षक नियुक्त करने का आग्रह किया है।
 
नीरज ने आरोप लगाया कि आप संयोजक अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी के सदस्यों द्वारा धार्मिक आधारों पर मतदाताओं के ध्रुवीकरण के निरंतर प्रयासों के चलते हम आपको यह शिकायत लिखने पर विवश हुए हैं। इस मुद्दे पर आप की तरफ से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल पाई है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

POJK में बवाल जारी, भारत ने कहा- पाक सेना कर रही है बर्बरता

50 देश, 62 करोड़ दर्शक, अयोध्या की रामलीला ने रचा नया इतिहास

आई लव मोहम्मद विवाद में ओवैसी की एंट्री, पूछा इस मुल्क को आप कहां लेकर जाएंगे

CM योगी ने चॉकलेट देकर बच्चों पर लुटाया प्यार, नाम और क्लास पूछकर बोले- खूब पढ़ना, खूब आगे बढ़ना

पाकिस्तान के 15 जेट मार गिराने के दावे पर बोले वायुसेना प्रमुख

सभी देखें

नवीनतम

Uttarakhand : क्‍या अधिकारी नहीं सुनते, CM धामी से सीधे करें शिकायत, ये है हेल्‍पलाइन नंबर

महादेव पूजा के विषय हैं या लव के, मोहम्‍मद वाले उनकी जाने, I Love विवाद पर भड़के शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद

Supermoon 2025: 6 अक्टूबर 2025 की रात को देखना न भूलें शनिदेव के साथ हार्वेस्ट मून

वैष्णो देवी यात्रा 3 दिन के लिए रोकी, जम्मू कश्मीर में भारी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट

पीएम मोदी ने युवाओं को दिया उपहार, किस पर लगाया पद चोरी का आरोप?

अगला लेख