दिल्ली में 5 सीटों पर सबसे बड़ी जीत के अंतर का नया रिकॉर्ड बना, प्रवेश वर्मा ने रिकॉर्डतोड़ जीत हासिल की

Webdunia
शुक्रवार, 24 मई 2019 (23:57 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली में सातों सीटों पर जीत दर्ज करने वाली भाजपा ने यहां 5 संसदीय क्षेत्रों में नया रिकॉर्ड भी बनाया है, जहां उसके उम्मीदवारों ने अपने विरोधियों को अब तक के सर्वोच्च अंतर से हराया।
 
पश्चिमी दिल्ली संसदीय सीट से मौजूदा सांसद प्रवेश वर्मा ने दूसरी बार रिकॉर्डतोड़ 5.78 लाख मतों के अंतर से जीत दर्ज की है। इस सीट पर दूसरे स्थान पर रहे कांग्रेस के महाबल मिश्रा को 2,87,162 लाख मत मिले। वर्मा ने दिल्ली में सबसे ज्यादा अंतर से जीत के अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ा है।
 
वर्मा ने 2014 में इसी सीट पर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार जरनैल सिंह को 2.68 लाख से ज्यादा मतों के अंतर से हराया था। इस बार उन्हें इस सीट पर कुल डाले गए 14,41,601 मतों में से 8,65,648 मत मिले।
 
उत्तर-पश्चिम दिल्ली (सुरक्षित) सीट से भाजपा उम्मीदवार हंसराज हंस ने अपने करीबी प्रतिद्वंद्वी आप के गुगन सिंह पर 5,53,075 मतों के अंतर से जीत दर्ज की। गायक से राजनेता बने हंस को कुल पड़े 14,02,962 मतों में से 8,48,663 मत मिले जबकि सिंह के खाते में सिर्फ 2,94,766 मत ही गिरे।
 
उदित राज ने 2014 में यह सीट भाजपा के टिकट पर 1 लाख 6 हजार से ज्यादा मतों के अंतर से जीती थी। क्रिकेटर से अभिनेता बने पूर्वी दिल्ली के भाजपा उम्मीदवार गौतम गंभीर ने कांग्रेस के अरविंदर सिंह लवली को 3,91,222 मतों के अंतर से शिकस्त दी। गंभीर को 6,96,156 मत मिले जबकि लवली के हिस्से में 3,04,934 मत आए।
 
5 साल पहले भाजपा के महेश गिरि ने यह सीट 1,90,463 मतों के अंतर से जीती थी। दक्षिण दिल्ली से भगवा पार्टी के गुर्जर चेहरा रमेश विधुड़ी ने पहली बार चुनावी मैदान में उतरे आप के राघव चड्ढा को 3,67,043 मतों के अंतर से हराया। यह इस सीट पर रिकॉर्ड है। उन्होंने 2014 में यह सीट 1,07,000 मतों के अंतर से जीती थी।
 
उत्तर-पूर्वी दिल्ली सीट से चुनाव लड़ रहे दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने 3 बार प्रदेश की मुख्यमंत्री रहीं शीला दीक्षित को रिकॉर्ड 3,66,102 मतों के अंतर से हराया। केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन और भाजपा नेता मीनाक्षी लेखी अपनी जीत का अंतर 2014 की जीत के अंतर से ज्यादा रखने में कामयाब नहीं रहे। नई दिल्ली सीट से भाजपा की मौजूदा सांसद लेखी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस उम्मीदवार अजय माकन को 2,56,504 मतों के अंतर से हराया।
 
चांदनी चौक सीट से पार्टी के उम्मीदवार हर्षवर्धन की जीत का अंतर शहर में सबसे कम था और उन्होंने 2,28,145 मतों के अंतर से जीत दर्ज की। सत्ताधारी आम आदमी पार्टी के 3 उम्मीदवार चांदनी चौक से पंकज कुमार गुप्ता, नई दिल्ली से बृजेश गोयल और उत्तर-पूर्वी दिल्ली से दिलीप पांडे अपनी-अपनी जमानत भी नहीं बचा सके। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Congress : बूथ से विचाराधारा तक की चुनौतियों पर कांग्रेस का मंथन, क्या होंगे अहमदाबाद अधिवेशन के मुद्दे

पश्चिम बंगाल में रामनवमी की धूम, हाईअलर्ट के बीच जुलूस और शोभायात्राएं, BJP और TMC के नेता हुए शामिल

Waqf amendment bill को लेकर सुप्रीम कोर्ट में नई याचिका, जानिए क्या की गई मांग

किसान नेता जगजीत डल्लेवाल ने तोड़ा अनशन, केंद्रीय मंत्री शिवराज ने की थी अपील

भाषा विवाद के बीच PM मोदी का बड़ा बयान, DMK को लेकर कही बड़ी बात, स्टालिन पर कसा तंज

सभी देखें

नवीनतम

Waqf को लेकर CM उमर पर बरसीं महबूबा, बोलीं शर्म की बात है कि...

महंगाई की दोहरी मार, LPG के दाम 50 रुपए बढ़े, पेट्रोल-डीजल में 2 रुपए बढ़ी एक्साइज ड्यूटी

इजराइल का गाजा के 50 प्रतिशत हिस्से पर नियंत्रण, फिलिस्तीनी मकानों, कृषि भूमि और बुनियादी ढांचे को तबाह कर दिया

राहुल गांधी ने बताया शेयर बाजार में क्‍यों हो रही गिरावट?

अगला लेख