बेगूसराय में गिरिराज सिंह ने कन्हैया कुमार को 4 लाख से ज्यादा वोटों से हराया

Webdunia
शुक्रवार, 24 मई 2019 (01:40 IST)
बेगूसराय (बिहार)। केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने बेगूसराय लोकसभा सीट पर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी और भाकपा उम्मीदवार कन्हैया कुमार को 4 लाख से अधिक मतों के अंतर से पराजित किया है।
 
साल 2014 के लोकसभा चुनाव में नवादा सीट से जीत दर्ज करने वाले गिरिराज को इस बार भाजपा ने बेगूसराय से अपना उम्मीदवार बनाया था। शुरू में वे बेगूसराय से चुनाव लड़ने को लेकर अनिच्छुक थे। गिरिराज को बेगूसराय में डाले गए कुल 12.17 लाख वोटों में से 6.88 लाख वोट मिले।
 
जेएनयू छात्र संघ के अध्यक्ष पद पर रहने के दौरान राजद्रोह के एक मुकदमे में गिरफ्तार किए जाने से पहली बार चर्चा में आए कन्हैया को 2.68 लाख वोट मिले।
 
साल 2014 में बेगूसराय सीट पर दूसरे नंबर पर रहे राजद नेता और महागठबंधन उम्मीदवार तनवीर हसन को महज 1.97 लाख वोट मिले और वे तीसरे पायदान पर रहे। बेगूसराय में 20,408 मतदाताओं ने नोटा का विकल्प चुना।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

महाराष्‍ट्र की राजनीति में नई दुकान... प्रोप्रायटर्स हैं ठाकरे ब्रदर्स, हमारे यहां मराठी पर राजनीति की जाती है

उत्तराधिकारी की घोषणा टली, 90 साल के दलाई लामा बोले, मैं 30-40 साल और जीवित रहूंगा

20 साल बाद उद्धव-राज साथ, किसे नफा, किसे नुकसान, क्या महाराष्ट्र की राजनीति में लौट पाएगी 'ठाकरे' की धाक

तेजी से बढ़ता स्‍मार्ट और सबसे स्‍वच्‍छ इंदौर आखिर सड़क पर हुए भ्रष्‍टाचार के गड्ढों में क्‍यों गिर रहा है?

अमेरिका के खिलाफ भारत ने लिया बड़ा एक्शन, WTO में जवाबी टैरिफ का रखा प्रस्ताव

सभी देखें

नवीनतम

गुजरात : AAP विधायक चैतर वसावा गिरफ्तार, इस मामले में हैं आरोपी

ब्राजील पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, कांग्रेस को क्‍यों याद आया 2012 का शिखर सम्मेलन

बड़ी खबर, 50,000 कर्मचारियों की भर्ती करेंगे सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक

इंटरएक्टिव सेशन में शामिल होंगे CM मोहन यादव, निवेश के लिए उद्योगपतियों से करेंगे संवाद

ईरान और इजराइल युद्ध के बाद पहली बार दिखे खामेनेई

अगला लेख