Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

गुजरात के सुरेंद्र नगर में चुनावी सभा में हार्दिक पटेल को पड़ा थप्पड़

हमें फॉलो करें गुजरात के सुरेंद्र नगर में चुनावी सभा में हार्दिक पटेल को पड़ा थप्पड़
सुरेंद्र नगर , शुक्रवार, 19 अप्रैल 2019 (11:18 IST)
सुरेंद्र नगर। गुजरात के सुरेंद्र नगर के बलदाणा गांव में चुनावी सभा कर रहे कांग्रेस नेता हार्दिक पटेल को एक व्यक्ति ने थप्पड़ मार दिया। हार्दिक ने घटना के बाद आरोप लगाया कि इस घटना के पीछे भाजपा का हाथ है। उन्होंने कहा कि भाजपा मुझे मरवाने की साजिश रच रही है। 
 
जब पाटीदार नेता हार्दिक पटेल चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे तभी एक शख्स मंच पर आया और उसने पटेल को एक जोरदार थप्पड़ जड़ दिया।

कांग्रेस नेता को थप्पड़ पड़ते ही रैली में बवाल मच गया। पटेल का कार्यकर्ताओं ने मंच पर ही आरोपी की पिटाई कर दी। 
 
उल्लेखनीय है कि गुरुवार को भाजपा मुख्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भी भाजपा नेता जीवीएल नरसिम्हा राव पर जूता फेंका गया था। हालांकि यह जूता उन्हें लगा नहीं था।  

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दिल्ली में भाजपा ने लगाया साध्वी प्रज्ञा का पोस्टर, लिखा- अब होगा न्याय