Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

भाजपा मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे जीवीएल नरसिम्हा राव पर फेंका जूता, बवाल

हमें फॉलो करें भाजपा मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे जीवीएल नरसिम्हा राव पर फेंका जूता, बवाल
नई दिल्ली , गुरुवार, 18 अप्रैल 2019 (13:39 IST)
नई दिल्ली। भाजपा मुख्‍यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे भाजपा प्रवक्ता जीवीएल नरसिम्हा राव पर एक शख्स ने जूता फेंक दिया। इस घटना से भाजपा के दफ्तर में हड़कंप मच गया।

घटना के समय भाजपा नेता भूपेंद्र यादव और जीवीएल नरसिम्हा राव मीडिया को संबोधित कर रहे थे। जिस समय यह घटना हुई उस समय राव कांग्रेस पर साध्वी प्रज्ञा सहित हिंदू कार्यकर्ताओं पर ‘झूठे मामले’ दर्ज करवा कर हिंदुओं को बदनाम करने का आरोप लगा रहे थे।

जूता फेंकने के बाद वो मंच की तरफ आगे बढ़ा, लेकिन तब तक बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने उसको पकड़कर लिया और उसे बाहर ले गए।

हालांकि, जीवीएल बाल-बाल बच गए। घटना के बाद उन्होंने कहा कि जूता उन्हें लगा नहीं। जूता फेंकने वाले के बारे में जानकारी ली जा रही है। 
 
जूता फेंकने वाले शख्‍स को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। बताया जा रहा है इस व्यक्ति का नाम शक्ति भार्गव है और वह कानपुर का रहने वाला है। यह तत्काल स्पष्ट नहीं हो सका कि उसने जूता क्यों फेंका। उसने खुद को पेशे से चिकित्सक बताया है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

लोकसभा चुनाव 2019 : पुरी में कभी नहीं जीत पाई भाजपा, इस बार संबित पात्रा मैदान में