Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

दिल्ली में भाजपा ने लगाया साध्वी प्रज्ञा का पोस्टर, लिखा- अब होगा न्याय

हमें फॉलो करें दिल्ली में भाजपा ने लगाया साध्वी प्रज्ञा का पोस्टर, लिखा- अब होगा न्याय
, शुक्रवार, 19 अप्रैल 2019 (11:07 IST)
नई दिल्ली। भोपाल से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रही साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को लेकर भाजपा हिंदुत्व का कार्ड खेलने की तैयारी कर रही है। भाजपा ने दिल्ली में मालेगांव ब्लास्ट की आरोपी साध्वी प्रज्ञा के पोस्टर लगाए हैं। पोस्टर पर लिखा है 'अब होगा न्याय'।
 
दिल्ली की सड़कों पर यह पोस्टर वरिष्ठ भाजपा नेता तेजिन्दर सिंह बग्गा ने लगवाएं हैं। इसमें साध्वी प्रज्ञा के उस फोटो का इस्तेमाल किया गया है जिसमें वह एक महिला के साथ दिखाई दे रही है। इसमें उनकी हालत बेहद खराब दिखाई दे रही है। बग्गा ने इस पोस्टर को ट्वीट भी किया है।
 
उल्लेखनीय है कि साध्वी को कांग्रेस के दिग्विजय सिंह के खिलाफ भोपाल से बीजेपी ने प्रत्याशी बनाया है। राजनीतिक कार्यकर्ता तहसीन पूनावाला ने इस मामले में चुनाव आयोग से अनुरोध किया था कि मध्य प्रदेश की भोपाल संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा को चुनाव लड़ने से रोका जाए क्योंकि उन पर आतंकवाद संबंधी आरोप हैं। हालांकि चुनाव आयोग ने उनके चुनाव लड़ने पर रोक लगाने से इंकार कर दिया।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

तमिलनाडु बोर्ड का 12th का परीक्षा परिणाम घोषित, इस तरह देखें रिजल्ट