Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

जब एक दुकान में अनुपम खेर का वीडियो बनाने की कोशिश की गई (देखें वीडियो)

Advertiesment
हमें फॉलो करें Anupam Kher
, गुरुवार, 9 मई 2019 (11:53 IST)
चंडीगढ़। फिल्म अभिनेता अनुपम खेर इन दिनों पत्नी किरण खेर के चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं। किरण भाजपा के टिकट पर चंडीगढ़ से लोकसभा चुनाव लड़ रही हैं साथ ही वहां से वर्तमान सांसद हैं। उनके सामने कांग्रेस के पूर्व केन्द्रीय मंत्री पवन बंसल मैदान में हैं।
 
अनुपम खेर ने ट्‍वीट कर अपने चुनाव प्रचार के दौरान का एक वाकया साझा किया है। उन्होंने बताया कि बताया कि प्रचार के दौरान एक दुकान में विपक्षी दलों ने दो लोगों को योजनाबद्ध तरीके से खड़ा किया था। दअरसल, वे मुझसे भाजपा के 2014 के मेनिफेस्टो पर सवाल पूछना चाहते थे।
 
उन्होंने कहा कि जब मैंने पीछे खड़े एक व्यक्ति को इस पूरे मामले का वीडियो बनाते देखा तो मैं आगे बढ़ गया। बाद में उन्होंने वीडियो जारी किया। दाढ़ी वाले हरकतें तो देखिए।
 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जयपुर में खाप पंचायत के नए फरमान से दहशत में है यह परिवार