बड़ी खबर, चाची मेनका गांधी ने राहुल गांधी को कहा- शेखचिल्ली

Webdunia
बुधवार, 27 मार्च 2019 (17:06 IST)
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता और केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के केंद्र में सरकार बनने पर न्यूनतम आय गारंटी योजना (न्याय) लागू करने की घोषणा पर निशाना साधते हुए कहा कि मैं शेखचिल्ली की बात का जवाब नहीं देती।
 
मेनका गांधी जो कांग्रेस अध्यक्ष की चाची भी हैं, बुधवार को गांधी के केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनने पर न्याय के बारे में पूछे गए सवाल पर मीडिया से कहा कि इस योजना पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहती, मैं शेखचिल्ली की बात का जवाब नहीं देती। गांधी ने सोमवार को कहा था कि यदि केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनती है तो गरीबों को 6 हजार रुपए प्रतिमाह न्यूनतम आय सुनिश्चित की जाएगी।
 
उत्तर प्रदेश के पीलीभीत से सांसद मेनका गांधी इस बार पुत्र वरुण गांधी की सुलतानपुर सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव मैदान में हैं। वरुण गांधी को पीलीभीत से भाजपा ने उम्मीदवार बनाया है।
 
लोकसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और समाजवादी पार्टी (सपा) के गठबंधन से भाजपा को उत्तर प्रदेश में चुनौती के सवाल पर केंद्रीय मंत्री ने भाजपा की जीत का विश्वास जताया। उन्होंने कहा कि कोई भी चुनाव अपनी चुनौतियां लेकर आता है, लेकिन नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली सरकार ने पिछले पांच साल के दौरान देश में बहुत काम किया है और विश्वास है कि भाजपा की फिर से केंद्र में सरकार बनेगी।
 
उन्होंने कहा कि हम एक संगठित सेना की तरह इस बार का आम चुनाव लड़ रहे हैं, मैं जीत को लेकर पूरी आशान्वित हूं और हम फिर से विजयी होंगे। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Sindoor पर घमासान, भारतीय राजनीति में मीर जाफर और जयचंद की इंट्री

क्या है ऑपरेशन 'मीर जाफर', जिसमें हो रही है देश के गद्दारों की गिरफ्तारी, अब तक 13 गिरफ्त में

आसिम मुनीर को बनाया फील्ड मार्शल, पाकिस्तानी सरकार ने दिया कट्‍टरपंथी जनरल को इनाम

Airtel और Google की partnership से ग्राहकों को फायदा, Free मिलेगी यह सुविधा

क्या है कोरोना का JN.1 वेरिएंट, भारत में कितने मामले, वायरस से देश में कितना खतरा, सरकार कितनी तैयार, किन बातों का आपको रखना होगा ध्यान

सभी देखें

नवीनतम

जल गंगा संवर्धन अभियान में प्रदेश में 1 लाख से अधिक कुओं को किया जा रहा रिचार्ज

पहलगाम हमले के 1 माह बाद कांग्रेस ने सरकार से किया सवाल, कब पकड़े जाएंगे हमलावर?

वक्फ बाई यूजर पर सुप्रीम कोर्ट से केंद्र ने कहा, किसी को भी सरकारी जमीन पर दावे का अधिकार नहीं

23 की उम्र में 25 शादियां, इस तरह पुलिस के शिकंजे में फंसी लुटेरी दुल्हन

सीएम धामी बोले, उत्तराखंड में विद्या समीक्षा केंद्र से निजी विद्यालयों को भी जोड़ा जाएगा

अगला लेख