EVM को लेकर विपक्ष चिंतित, कार्यकर्ता बने चौकीदार

Webdunia
मंगलवार, 21 मई 2019 (11:54 IST)
एक्जिट पोल के नतीजों की घोषणा के बाद अब EVM भी विपक्षी नेताओं के लिए परेशानी का सबब बनते जा रहे हैं। विपक्षी दलों के कार्यकर्ता सभी सीटों पर चौकीदारी कर रहे हैं। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से एक्जिट पोल के परिणामों से निराश नहीं होने और ईवीएम स्थलों पर नजर बनाए रखने को कहा है। 
 
इस बीच उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में प्रशासन ने स्ट्रांग रूम की निगरानी में 5 लोगों को रहने की इजाजत दे दी है। सोमवार को यहां से गठबंधन के उम्मीदवार अफजल अंसारी अपने समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गए थे। उन्होंने मांग की थी कि हर स्ट्रांग रूम के पास दो बसपा कार्यकर्ताओं के पास जारी किए जाएं।
 
यूपी के चंदौली में भी गठबंधन समर्थक ईवीएम को लेकर धरने पर बैठ गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि गाड़ी से लाई गई कुछ ईवीएम को काउंटिंग स्थल के एक अलग कमरे में रखा गया है। हालांकि प्रशासन ने इस मामले में सफाई देते हुए कहा कि ये ईवीएम खराब हैं। प्रशासन के अनुसार, जिन ईवीएम के वोटों की गिनती होनी है वो अलग कमरे में सील हैं और उसकी वीडियोग्राफी हो रही है।
 
मिर्जापुर से कांग्रेस प्रत्याशी ललितेश पति त्रिपाठी ने लोकसभा सीट के ओब्जरवर को पत्र लिखकर उनसे रिजर्व ईवीएम को राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों और उनके प्रतिनिधियों के समक्ष मतगणना स्थल से हटाने की मांग की।
 
राजद ने भी इस मामले में चिंता जाहिर करते हुए ट्वीट किया, 'चुनाव आयोग के पास गूंगे, बहरे, उत्तरहीन BDO, SDO, मजदूरों के साथ घूमते, जहाँ तहाँ रखाते EVM का जवाब नहीं, क्योंकि भाजपा ने बताया नहीं!'
 
उत्तरप्रदेश के चुनाव आयुक्त ने तमाम अनियमितताओं के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि सभी ईवीएम सुरक्षित हैं। उन्होंने लोगों से चुनाव आयोग पर विश्वास बनाए रखने की अपील की। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Changur Baba : छांगुर बाबा की पूरी कहानी, धर्मांतरण का रैकेट और करोड़ों की संपत्ति, STF और ATS के चौंकाने वाले खुलासे

भारत में पहली बार डिजिटल जनगणना : अब खुद भर सकेंगे अपनी जानकारी

प्रियंका और माही की बीमारी के आगे क्‍यों लाचार हुए पूर्व CJI, क्‍या है उनका बंगला कनेक्‍शन

UP : अंबेडकरनगर सरकारी आवास से मिले 22.48 लाख रुपए के 100 और 500 के पुराने नोट, ACMO की 11 साल पहले हुई थी मौत, बेड और अटैची से मिलीं नोटों की गड्डियां

क्यों डरे हुए हैं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, घर और बाहर दोनों जगह घिरे

सभी देखें

नवीनतम

Tejaswi Yadav: क्या बिहार चुनाव में नरेन्द्र मोदी और नीतीश कुमार का चक्रव्यूह तोड़ पाएंगे तेजस्वी यादव?

महागठबंधन का बिहार बंद, राहुल और तेजस्वी का EC दफ्तर तक मार्च

मोनिका कपूर को सीबीआई ने अमेरिका से किया गिरफ्तार, आर्थिक अपराध के बाद 27 साल से थी फरार

LIVE : महागठबंधन का बिहार बंद, राहुल और तेजस्वी का EC दफ्तर तक मार्च

गुजरात के वडोदरा में बड़ा हादसा, पुल ढहने से 3 की मौत

अगला लेख