किसने कहा, मूर्ख हैं नरेन्द्र मोदी

Webdunia
शनिवार, 20 अप्रैल 2019 (19:53 IST)
बेंगलुरु। कर्नाटक के पूर्व मुख्‍यमंत्री और कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने कहा कि नरेन्द्र मोदी मूर्ख हैं। वे सर्जिकल स्ट्राइक राजनीतिक फायदा उठाना चाहते हैं।
 
कांग्रेस नेता ने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक का श्रेय हमारी सेना को दिया जाना चाहिए। उन्होंने सवाल किया कि क्या मोदी ने एक बंदूक भी उठाई है? ऐसे में वे सर्जिकल स्ट्राइक का क्रेडिट कैसे ले सकते हैं।
 
एनएनआई के इस ट्‍वीट के लोगों ने सिद्धारमैया और कांग्रेस को काफी ट्रोल किया। योगी आशीष जायसवाल ने लिखा कि 1971 में इंदिरा गांधी ने क्यों युद्ध का क्रेडिट लिया था, जबकि उन्होंने भी बंदूक नहीं उठाई थी। एक अन्य ने सवाल उठाया कि क्या राजीव गांधी कंप्यूटर की फैक्टरी में पीसी बनाने गए थे।
 
आरडी नामक ट्‍विटर हैंडल से लिखा गया कि सिद्धारमैया के अहंकार को देखकर लगता है कि जब तक यह व्यक्ति कर्नाटक कांग्रेस में रहेगा पार्टी को वोट नहीं मिलेंगे। एक अन्य व्यक्ति ने लिखा कि सर्जिकल स्ट्राइक के बाद 50 से ज्यादा सुरक्षाकर्मी अपनी जान गंवा चुके हैं।
चौकीदार रमण ने लिखा कि प्रधानमंत्री का काम बंदूक उठाना नहीं बल्कि अपनी सेना को आक्रमण के लिए हरी झंडी देना होता है। क्योंकि आक्रमण के बाद के सारे अच्छे या बुरे परिणाम की जिम्मेवारी उसे ही लेनी पड़ती है। इंदिरा गांधीजी ने भी तो खुद हथियार नहीं उठाया, लेकिन 1971 के युध्द का श्रेय लेने से नहीं चूकते।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सरकार से क्या चाहते हैं लोग? कर की दरें कम हों या छूट की सीमा बढ़े

Vision IAS पर सिविल सेवा परीक्षा के भ्रामक विज्ञापन के चलते 3 लाख का जुर्माना

हिंदुओं के नाम से लिया था होटलों का लाइसेंस, चला रहे थे मुस्लिम, GSRTC ने की कार्रवाई

भारत प्रत्यर्पित होगा मुंबई हमले का दोषी तहव्वुर राणा, अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने दी मंजूरी

CBI ने देश भर में 350 करोड़ के क्रिप्टो पोंजी घोटाले का किया भंडाफोड़

सभी देखें

नवीनतम

Republic Day 2025 : CBI के 31 अधिकारी-कर्मचारी राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित

Padma Shri awards : 7 पद्म विभूषण, 19 पद्म भूषण और 113 पद्मश्री सहित 139 पद्म पुरस्कारों का ऐलान

रेलवे ने इतिहास रचा, कश्मीर पहुंची वंदे भारत एक्सप्रेस

मध्यप्रदेश की 5 विभूतियों को मिलेगा पद्मश्री सम्मान, CM मोहन यादव ने दी बधाई

हमास के बाद इजराइल ने भी छोड़े 200 फिलिस्तीनी कैदी, गाजा में बरसों बाद जश्न

अगला लेख