Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

दिल्ली में मोदी की रैली के लिए 5 हजार बसें बुक, 2-3 लाख जुटाने की कोशिश

Advertiesment
हमें फॉलो करें दिल्ली में मोदी की रैली के लिए 5 हजार बसें बुक, 2-3 लाख जुटाने की कोशिश
, मंगलवार, 7 मई 2019 (09:41 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के रामलीला मैदान में 8 मई को होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली पर देशभर की नजरें लगी हुई है। इस रैली के लिए भाजपा में 5 हजार बसें बुक कराई गई है। रैली में 2-3 लाख लोगों की भीड़ जुटाने का प्रयास किया जा रहा है। 
 
दिल्ली में यह मोदी की एकमात्र रैली है, ऐसे में चुनाव लड़ रहे सभी भाजपा प्रत्याशियों के लिए भी यह रैली बेहद अहम होगी। इसी वजह से सभी प्रत्याशी इसके माध्यम से शक्ति प्रदर्शन की तैयारियों में लगे हुए हैं।
 
बुधवार को होने वाली इस रैली को सफल बनाने के लिए दिल्ली बीजेपी ने पूरी ताकत झोंक दी है। भाजपा नेताओं का दावा है कि इस रैली में दो से ढाई लाख लोग जुटेंगे।
 
बहरहाल, रैली में भीड़ जुटाने के लिए पार्टी ने सभी नेताओं और पदाधिकारियों को टारगेट दिया है। लोगों को लाने के लिए 5 हजार बसों की बुकिंग की गई है। लोग मेट्रो और निजी वाहनों से भी आएंगे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

चुनाव के आखिरी समय में दिग्विजय के इस दांव से भाजपा परेशान, साबित हो सकता है ट्रंप कार्ड