भोपाल में दिग्गी का मुकाबला करेंगी साध्वी प्रज्ञा, विदिशा से रमाकांत भार्गव

Webdunia
बुधवार, 17 अप्रैल 2019 (16:48 IST)
भोपाल। साध्वी प्रज्ञा ठाकुर भोपाल लोकसभा सीट से भाजपा की उम्मीदवार होंगी। भाजपा ने भोपाल समेत चार सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया है। हालांकि इंदौर सीट पर अभी भी पार्टी उम्मीदवार के नाम की घोषणा नहीं कर पाई है।
 
भाजपा ने भोपाल से साध्वी प्रज्ञा ठाकुर, विदिशा से रामाकांत भार्गव, गुना से केपी यादव,  सागर से राजबहादुर सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है। इंदौर सीट को होल्ड कर लिया है। साध्वी प्रज्ञा का सीधा मुकाबला कांग्रेस उम्मीदवार दिग्विजयसिंह से होगा। इसके साथ ही भोपाल सीट पर भाजपा का लंबे समय से जारी सस्पेंस भी खत्म हो गया है।
दिग्विजय और साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के मुकाबले के बाद अब चुनाव हिंदुत्व की ओर जा सकता है। विदिशा सीट पर रामकांत भार्गव को शिवराजसिंह की पसंद का उम्मीदवार माना जा रहा है। इसके साथ ही सागर से राजबहादुर भी शिवराज की पसंद के उम्मीदवार बताए जा रहे हैं।

मध्यप्रदेश में कुल चार चरणों में चुनाव होने हैं। पहले चरण में 6 लोकसभा क्षेत्र सीधी, शहडोल, जबलपुर, बालाघाट, मंडला और छिंदवाड़ा में 29 अप्रैल को मतदान होगा। पांचवें चरण में सात लोकसभा क्षेत्र टीकमगढ़, दमोह, सतना, रीवा, खजुराहो, होशंगाबाद और बैतूल लोकसभा क्षेत्र में छह मई को मतदान होना है।
छठवें चरण में आठ संसदीय क्षेत्रों मुरैना, भिंड, ग्वालियर, गुना, सागर, विदिशा, भोपाल और राजगढ़ में 12 मई मतदान तिथि है। सातवें और अंतिम चरण में आठ लोकसभा क्षेत्रों देवास, उज्जैन, इंदौर, धार, मंदसौर, रतलाम, खरगोन और खंडवा में 19 मई को मतदान होगा। मतगणना 23 मई को होगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: रूस के कुरील द्वीप और जापान के होक्काइडो के तटीय क्षेत्रों में सुनामी

बड़ी खबर, रूस में शक्तिशाली भूकंप के बाद सुनामी, जापान तक असर, अमेरिका में अलर्ट

ट्रंप ने दिए संकेत, भारत पर लगेगा 20 से 25 फीसदी टैरिफ

पुलिस ने महिला को पहनवाया सीट बेल्ट, 15 मिनट बाद हादसे में बची जान

ऑपरेशन सिंदूर पर PM मोदी के जवाब पर आया राहुल गांधी का पहला रिएक्शन, जानिए क्या कहा

अगला लेख