मोदी ने राहुल और विपक्षी दलों को दिया धन्यवाद

Webdunia
शुक्रवार, 24 मई 2019 (11:14 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा चुनाव में शानदार जीत हासिल करने पर बधाइयों एवं शुभकामनाओं के लिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और अन्य विपक्षी दलों के नेताओं का धन्यवाद दिया है। मोदी ने गुरुवार देर रात ट्वीट किया, आपकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद।

गांधी ने उन्हें बधाई देते हुए लिखा था, मैं भारत की जनता के फैसले को स्वीकार करता हूं। विजेताओं को बधाइयां, श्री मोदी और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को बधाई।

प्रधानमंत्री ने पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के बधाई संदेश का जवाब देते हुए लिखा, मैं पंजाब में आपकी पार्टी के अच्छे प्रदर्शन के लिए आपको बधाई देता हूं। पंजाब के कल्याण के लिए आपके साथ मिलकर काम करने की अपेक्षा रखता हूं।

इसी तरह उन्होंने द्रविड़ मुनेत्र कषगम के प्रमुख एमके स्टालिन और तेलुगूदेशम पार्टी के प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू के बधाई संदेशों का भी जवाब दिया।

उन्होंने स्टालिन को संबोधित करते हुए लिखा, मैं इस अवसर का आपको और आपकी पार्टी को बधाई देने के लिए इस्तेमाल करता हूं, जिसने तमिलनाडु में बहुमत हासिल किया है।

मोदी ने नेशनल कॉन्‍फ्रेंस के उपाध्यक्ष एवं जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के बधाई संदेश के जवाब में कहा कि जम्मू कश्मीर में उनकी पार्टी के प्रभावी प्रदर्शन के लिए उन्हें भी बधाई।

उन्होंने आंध्रप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू को भी उनकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद दिया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सुहागरात मना रहे थे दूल्हा-दुल्हन, सुबह मिली दोनों की लाश, परिवार में मचा हड़कंप

Ranya Rao : कोर्ट में रो पड़ीं एक्ट्रेस रान्या राव, मानसिक उत्पीड़न का लगाया आरोप, कहा- DRI अधिकारियों ने दीं गालियां

महाकुंभ में स्नान के लिए उपयुक्त था गंगा जल, सरकार ने लोकसभा में कहा

रंग बेचने वाले मुस्‍लिमों को रंग लग जाए तो बुरा नहीं मानना चाहिए, बिहार के भाजपा विधायक के बयान पर रार

राज ठाकरे ने उड़ाया संगम स्नान करने वालों का मजाक, कहा- मैंने तो गंगा जल को छुआ भी नहीं

सभी देखें

नवीनतम

पहलवान दे सकते हैं WFI का निलंबन रद्द करने के फैसले को चुनौती, दिल्ली हाई कोर्ट ने दी व्यवस्था

Gold Rate : सोने में 3 दिन की गिरावट थमी, 10 ग्राम की इतनी कीमत, चांदी के भाव गिरे

Pratibimb module की मदद से 6046 साइबर अपराधी गिरफ्तार, सरकार ने दी संसद में जानकारी

Airtel का एलन मस्क की SpaceX से क्या हुआ करार और कैसे होगा यूजर्स का फायदा

Arvind Kejriwal के खिलाफ दर्ज होगी FIR, राउज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा फैसला, पढ़िए क्या है मामला

अगला लेख