रोडशो में मेनका गांधी से हुआ प्रियंका का सामना, इन 3 कारणों से अपनी चाची के गढ़ में किया शक्ति प्रदर्शन

Webdunia
शुक्रवार, 10 मई 2019 (08:23 IST)
सुलतानपुर। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने गुरुवार को मेनका गांधी के गढ़ सुल्तानपुर में रोड शो के माध्यम से शक्ति प्रदर्शन किया। इतना ही नहीं यह रोड शो वरुण गांधी के घर के सामने से भी निकला। दरियापुर में चाची मेनका गांधी का काफिला और भतीजी प्रियंका गांधी का काफिला आमने-सामने हो गया।

गांधी परिवार के सदस्य एक दूसरे के खिलाफ प्रचार करने से परहेज करते हैं। 35 सालों में यह संयोग दूसरी बार हुआ है जब गांधी परिवार के दो सदस्य प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से एक दूसरे के आमने-सामने थे।
 
पुलिस ने मेनका का काफिला उनके आवास की मोड़ दिया और प्रियंका के काफिले को आगे बढ़ाया। इन 3 कारणों से प्रियंका ने सुलतानपुर में रोडशो किया।  
 
मेनका से नाराजगी : चुनाव में जिस तरह राजीव गांधी पर निशाना साधा जा रहा है, उस पर मेनका गांधी और वरुण गांधी की चुप्पी से प्रियंका खासी नाराज बताई जा रही है। कांग्रेस उम्मीदवार संजय सिंह के समर्थन में प्रियंका के रोड शो भी इसी नाराजगी को दर्शाता है।
 
संजय सिंह से पारिवारिक संबंध : अमेठी राजपरिवार से जुड़े संजय सिंह गांधी परिवार के बेहद करीबी है। उनके संजय गांधी और राजीव गांधी से संबंधों को देखते हुए ही प्रियंका ने उनके समर्थन में यह रोड शो किया। 
  
प्रियंका ने तोड़ा भ्रम : इस रोड शो के माध्यम से प्रियंका गांधी ने जनता और मीडिया का एक और भ्रम तोड़ दिया कि वो अपने परिवार के खिलाफ चुनाव प्रचार में नहीं उतरती हैं। उन्होंने साफ कहा कि यह रोड शो मेनका के खिलाफ नहीं बल्कि भाजपा के खिलाफ और संजयसिंह के समर्थन में हैं। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ट्रंप क्यों नहीं चाहते Apple अपने प्रोडक्ट भारत में बनाए?

क्या है RIC त्रिगुट, रूस क्यों चाहता है फिर इसे सक्रिय करना

हेलो इंदौर ये है आपकी मेट्रो ट्रेन, जानिए Indore Metro के बारे में 360 डिग्री इन्‍फॉर्मेशन

'सिंदूर' की धमक से गिड़गिड़ा रहा था दुश्मन, हमने चुन चुनकर ठिकाने तबाह किए

खतना करवाते हैं लेकिन पुनर्जन्म और मोक्ष में करते हैं विश्वास, जानिए कौन हैं मुसलमानों के बीच रहने वाले यजीदी

सभी देखें

नवीनतम

Indus Water Treaty स्थगन पर पाकिस्तान की बिलबिलाहट, गिड़गिड़ा रहे शाहबाज को भारत ने दिखाया आईना

Ola ने शुरू की रोडस्टर एक्स की डिलीवरी, 5,000 ग्राहकों को मिलेगा 1000 हजार तक का फायदा

मानहानि मामले में राहुल गांधी को झटका, कोर्ट ने खारिज की याचिका, नहीं मिलेगी यह जानकारी

1 जून से Whatsapp इन स्मार्टफोन्स पर हो जाएगा बंद, चेक कीजिए List कहीं आपका स्मार्टफोन तो नहीं है शामिल

मिस वर्ल्ड 2025 के ताज से जुड़ी ये 7 बातें जो बनातीं हैं इसे बहुत खास, जानिए क्राउन कीमत से लेकर हर डीटेल

अगला लेख