मोदी अपने 15 दोस्तों के लिए चलाते हैं सरकार: राहुल गांधी

Webdunia
शुक्रवार, 12 अप्रैल 2019 (14:13 IST)
कृष्णागिरि। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुये आरोप लगाया कि उन्होंने अपने 15 दोस्तों के लिए सरकार चलाई है और वे आश्चर्यचकित हैं कि बैंक का भारी कर्ज चुकाने में नाकाम रहे विजय माल्या जैसे लोग अभी तक जेल में नहीं हैं।
 
कांग्रेस प्रमुख ने कहा कि नीरव मोदी और विजय माल्या जैसे लोग बैंकों से कर्जा लेने के बाद उसे लौटने में असफल रहे और देश छोड़कर फरार हो गए। उन्होंने कहा, 'कोई एक भी जेल नहीं गया।'
 
गांधी ने कहा कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में आती है तो कोई किसान इसलिए जेल में नहीं डाला जायेगा कि उसने कर्जा नहीं चुकाया। यह ठीक नहीं है कि धनी लोग तो जेल न जाएं लेकिन उसी अपराध के लिए किसान जेल चला जाए।
 
उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री ने नीरव मोदी को 35 हजार करोड़ रुपए, मेहुल चोकसी को 35 हजार करोड़ रुपए और विजय माल्या को दस हजार करोड़ रुपए दिए। उन्होंने कहा कि बीते पांच साल में मोदी ने 15 लोगों के लिए सरकार चलाई है और आप उनके नाम जानते हैं। उन्होंने एक चुनावी रैली में कहा, 'ये हैं अनिल अंबानी, मेहुल चोकसी, नीरव मोदी और ये मोदी के मित्र हैं।' 
 
पार्टी की न्यूनतम आय योजना (न्याय) का जिक्र करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि ‘न्याय’ लोगों की खरीद क्षमता में इजाफा करेगा और प्रतिफल के रूप में तमिलनाडु में कारखाने चलेंगे और पूरी अर्थव्यवस्था आगे जाएगी। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु के कपड़ा और रेशम केंद्र तिरूपुर और कांचीपुरम में दोबारा जान आ जाएगी और इससे युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे।
 
गांधी ने कहा कि उनकी पार्टी और सहयोगी दल कभी भी इस बात की अनुमति नहीं देगें कि तमिलनाडु के लोगों पर नागपुर (आरएसएस) का शासन चले। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि द्रमुक प्रमुख एमके स्टालिन राज्य के अगले मुख्यमंत्री होंगे। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

बिहारः वोटर लिस्ट को लेकर आखिर क्यों मचा है हंगामा

LIVE : रुद्रप्रयाग में बद्रीनाथ मार्ग पर भूस्खलन

ढहते पुल, उधड़ी सड़कें और विकास के खोखले दावे, मानसून में भरोसे के अलावा ढहती जिंदगियां

प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे नामीबिया, सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा

डोनाल्‍ड ट्रम्‍प का नया टैरिफ बम, ईराक समेत इन देशों पर लगाया 30% Tariff, भारत के लिए क्या है राहत की बात

अगला लेख