लखनऊ में राजनाथ का शक्ति प्रदर्शन, रोड शो के बाद भरा नामांकन

Webdunia
मंगलवार, 16 अप्रैल 2019 (14:57 IST)
लखनऊ। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को राजधानी लखनऊ से लगातार दूसरी बार नामांकन दाखिल करने से पहले रोड शो किया।

लखनऊ लोकसभा सीट से एक बार फिर भाजपा उम्मीदवार के तौर पर मैदान में उतरे राजनाथ ने रोड शो के दौरान हजरतगंज स्थित दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर पर रुक कर दर्शन किए और बजरंगबली का आशीर्वाद लेने के बाद रोड शो दोबारा शुरू किया।
 
बादलों की आवाजाही और शीतल पछुआ हवा के झोंकों के बीच रोड शो शुरू करने से पहले भी राजनाथ ने प्रसिद्ध हनुमान सेतु मंदिर में पूजा अर्चना की। रोड शो के दौरान सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए थे।
 
गृहमंत्री का रोड शो उत्तर प्रदेश भाजपा कार्यालय से शुरू होकर कचहरी तक पहुंचा। रास्ते में जगह-जगह पार्टी कार्यकर्ताओं ने राजनाथ के कारवां पर फूलों की पंखुड़ियां बरसाईं। उन्हें शुभकामनाएं देने वालों में बड़ी संख्या में मुस्लिम महिलाएं भी शामिल थीं।
 
रोड शो के दौरान राजनाथ के साथ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडे, प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉक्टर दिनेश शर्मा और केशव प्रसाद मौर्य, वरिष्ठ भाजपा नेता कलराज मिश्र, मोहनलालगंज से भाजपा सांसद कौशल किशोर तथा बड़ी संख्या में अन्य पार्टी नेता मौजूद थे।
 
राजग के सहयोगी दल रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के समर्थक भी अपनी पार्टी के झंडे लेकर कारवां में शामिल थे। रोड शो में 5 ऊंट भी लाए गए थे और लोग उनके साथ सेल्फी लेते नजर आए। रोड शो के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने भारत की मजबूरी है, मोदी लाना जरूरी है, के नारे भी लगाए। 
 
राजनाथ इससे पहले वर्ष 2014 में लखनऊ लोकसभा सीट से भारी मतों से चुनाव जीते थे। इस दफा एक बार फिर वह पार्टी के उम्मीदवार हैं। (भाषा) 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

उत्तराखंड की सभी सीमाओं पर लगेंगे 251 फुट ऊंचे भगवा ध्वज, सीएम धामी ने की घोषणा

शराब घोटाला मामले में ED का बड़ा एक्शन, भूपेश बघेल का बेटा गिरफ्तार

Maharashtra: विधान भवन के बाहर प्रदर्शन कर रहे जितेंद्र आव्हाड को पुलिस ने बलपूर्वक हटाया

महाकुंभ जैसी अभेद्य सुरक्षा में कावड़ यात्रा, 7 जिलों में 11000 कैमरों की डिजिटल सेना, भीड़ का मैप तैयार

सिंहस्थ महाकुंभ की तारीखों की हुई घोषणा, 27 मार्च से 27 मई 2028 तक चलेगा महापर्व

अगला लेख