मंदिर जाने से रोकने वाले अपने जीवन के बारे में सोचें, बैन के दौरान मंदिर जाने पर नोटिस मिलने पर भड़कीं साध्वी प्रज्ञा ठाकुर

विकास सिंह
रविवार, 5 मई 2019 (11:44 IST)
भोपाल। चुनाव आयोग के 72 घंटे का बैन हटने के बाद अब फिर भाजपा उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा ठाकुर अपने चुनाव प्रचार में जुट गई है। आज बैन हटने के बाद जब पहली बार मीडिया से बात करने आई साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने एक कविता के जरिए निशाना साधा।
 
बैन की अवधि के दौरान मंदिर जाने पर चुनाव आयोग के नोटिस पर साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि वो एक संन्यासी है और उनके जीवन का आधार मंदिर, पूजा पाठ ही है। साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि उनको मंदिर से रोकने वाले अपने जीवन के बारे में सोचे।
 
साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के विवादित बयानों के चलते चुनाव आयोग ने उन्हें आचार संहिता उल्लंघन का दोषी मानते हुए उन पर 72 घंटे का बैन लगाया था। बैन के दौरान साध्वी प्रज्ञा ने तीन दिनों के दर्जनों मंदिर में पूजा पाठ और कीर्तन किया था। इसकी शिकायत कांग्रेस ने चुनाव आयोग से की थी। कांग्रेस की शिकायत पर साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को जिला निर्वाचन अधिकारी ने नोटिस दिया है।
 
ऐसा नहीं है कि साध्वी प्रज्ञा ने पहली बार इस तरह का कोई बयान दिया है। इससे पहले भी साध्वी प्रज्ञा अपने बयानों को चलते चर्चा में रही है। मुंबई हमले में शहीद हेमंत करकरे को श्राप देने वाले बयान के चलते साध्वी प्रज्ञा काफी विवादों में रही। वहीं एक बार फिर नोटिस मिलने के बाद साध्वी प्रज्ञा की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख