साध्वी प्रज्ञा ठाकुर पर 72 घंटे का बैन, चुनाव आयोग की कार्रवाई

विशेष प्रतिनिधि
बुधवार, 1 मई 2019 (21:10 IST)
भोपाल। लोकसभा चुनाव में चुनाव आयोग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भाजपा उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के चुनाव प्रचार करने पर 72 घंटे का बैन लगाया है।
 
चुनाव आयोग ने शहीद हेमंत करकरे और अयोध्या में विवादित ढांचे गिराने को लेकर दिए साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के बयान को चुनाव आचार संहिता उल्लंघन माना है।
 
आयोग ने साध्वी प्रज्ञा ठाकुर पर गुरुवार सुबह 6 बजे से बैन लगाते हुए किसी भी प्रकार के चुनाव प्रचार पर 72 घंटे तक बैन लगा दिया है।
 
साध्वी प्रज्ञा ठाकुर पर चुनाव आयोग की कार्रवाई के बाद कांग्रेस उम्मीदवार दिग्विजय सिंह ने ट्वीट करते हुए इस पर खुशी जताई है।
दिग्विजय ने ट्वीट करते हुए लिखा कि चुनाव आयोग का यह निर्णय अभिनंदनीय है। भाजपा साम्प्रदायिक विद्वेष की राजनीति करने वालों तथा आतंकवाद के आरोपियों को जब उम्मीदवार बनाएगी तब ऐसा होना स्वाभाविक है।
आदर्श लोकतांत्रिक मूल्यों की स्थापना व संरक्षण हेतु इस प्रकार के प्रत्याशियों का नामांकन रद्द करना श्रेयस्कर होगा। चुनाव आयोग ने साध्वी प्रज्ञा ठाकुर पर बैन लगाया उस वक्त साध्वी प्रज्ञा ठाकुर भोपाल में एक रोड शो कर रही थीं।

भाजपा के गढ़ माने जानी वाली भोपाल संसदीय सीट से पार्टी की ओर से प्रत्याशी घोषित होने के बाद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने महाराष्ट्र एटीएस के वरिष्ठ एवं शहीद पुलिस अधिकारी को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया था।
 
चहुंओर आलोचना के बाद ठाकुर ने अपना बयान वापस ले लिया था। इसके एक दिन बाद ही उन्होंने अयोध्या में विवादित ढांचा ढहाए जाने को लेकर भी विवादित बयान दिया था।
 
इन दोनों मामलों को लेकर निर्वाचन आयोग ने साध्वी ठाकुर को अलग-अलग नोटिस जारी कर जवाब मांगा था। ठाकुर ने तय समय-सीमा में अपना जवाब पेश कर दिया था। इन मामलों में निर्वाचन आयोग ने विधिवत परीक्षण के बाद प्रज्ञा ठाकुर को लेकर तीन पेज का आदेश आज जारी किया।
 
इसमें आयोग ने संबंधित बयानों के परिप्रेक्ष्य में साध्वी के जवाब के प्रमुख हिस्से का भी उल्लेख किया है। आयोग ने आदेश में संविधान के अनुच्छेद 324 का हवाला देते हुए कहा कि ठाकुर पर लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जनसभाएं, जुलूस, रैली, रोड शो और साक्षात्कार आदि करने पर 72 घंटे का प्रतिबंध लगाया गया है।
 
आयोग ने उम्मीद जताई है कि साध्वी ठाकुर भविष्य में इस तरह के बयान नहीं देंगी। भाजपा ने काफी गहन मंथन के बाद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को प्रत्याशी घोषित किया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कांवड़ यात्रा को बदनाम करने की कोशिश, CM योगी ने उपद्रवियों को दी चेतावनी

समुद्र में आग का गोला बना जहाज, 300 से ज्यादा यात्री थे सवार, रोंगटे खड़े कर देगा VIDEO

महंगा पड़ा कोल्डप्ले कॉन्सर्ट में HR मैनेजर को गले लगाना, एस्ट्रोनॉमर के CEO का इस्तीफा

संसद के मानसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, बिहार में SIR पर विपक्ष ने उठाए सवाल

24 कंपनियों ने जुटाए 45,000 करोड़, IPO बाजार के लिए कैसे रहे 2025 के पहले 6 माह?

सभी देखें

नवीनतम

Jagdeep Dhankhar : क्या है अनुच्छेद 67 (ए), जिसका उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने इस्तीफे में किया जिक्र

हम समाचार और YouTube इंटरव्यू नहीं देखते, CJI बीआर गवई ने क्‍यों की यह टिप्‍पणी

Jagdeep Dhankhar : संसद सत्र के बीच उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने पद से दिया इस्तीफा, स्वास्थ्य को बताया वजह

वीरों की वाणी : क्यूएमटीआई पुणे में हिंदी कवि सम्मेलन

New Income Tax Bill : क्‍या TDS रिफंड दावों और ट्रस्ट के Taxation में होगा बदलाव, संसदीय समिति ने दिया यह सुझाव

अगला लेख