Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कांग्रेस में शामिल होने के बाद शत्रुघ्न सिन्हा का मोदी-शाह पर तीखा हमला

Advertiesment
हमें फॉलो करें Shatrughan Sinha
नई दिल्ली , शनिवार, 6 अप्रैल 2019 (12:54 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस में शामिल हुए फिल्म अभिनेता और भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पर तीखा हमला करते हुए कहा कि भाजपा अब वन मैन शो और टू मैन आर्मी बन गई है। सरकार के सारे फैसले पीएमओ से ही लिए जाते हैं। 
 
सिन्हा ने कहा कि परिवर्तन से उम्मीदें जगी थीं, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। पार्टी में बड़े नेताओं को दरकिनार कर दिया है। दिग्गज नेताओं को उठाकर मार्गदर्शक मंडल में डाल दिया गया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में मंत्री भी डरे और सहमे हुए हैं। सरकार के सभी फैसले पीएमओ से ही लिए जाते हैं। 
 
उन्होंने कहा कि भाजपा में लोकशाही तानाशाही में बदल गई है। सिन्हा ने कहा कि व्यक्ति से बड़ी पार्टी होती है और पार्टी से बड़ा देश होता है। मैंने जो भी बातें कहीं, हमेशा देशहित में कही थीं। मैंने अपने लिए कभी भी कुछ नहीं मांगा, लेकिन भाजपा में बातें नहीं सुनी जातीं। विरोधियों को दुश्मन की तरह देखा जाता है। 
 
सिन्हा ने कहा कि आडवाणी लेकर मुरली मनोहर जोशी, जसवंतसिंह, अरुण शौरी, यशवंत सिन्हा जैसे बड़े नेताओं को किनारे कर दिया। उन्होंने कहा कि श्रीमती सुमित्रा महाजन के साथ भी सही नहीं हुआ। सिन्हा ने कहा कि सच कहना बगावत है तो समझो हम बागी हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

भाजपा के स्थापना दिवस पर शत्रुघ्न सिन्हा कांग्रेस में शामिल