राफेल पर शिवसेना ने भाजपा को दी यह चेतावनी

Webdunia
शुक्रवार, 12 अप्रैल 2019 (15:57 IST)
मुंबई। शिवसेना ने शुक्रवार को अपनी सहयोगी भारतीय जनता पार्टी को सलाह दी कि वह राफेल सौदे पर कम बोले, जिसे लेकर कांग्रेस भ्रष्टाचार के आरोप लगा रही है। शिवसेना ने चेतावनी दी कि अनावश्यक बयानबाजी से राष्ट्रीय पार्टी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
 
शिवसेना ने कहा कि अगर भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनावी रैलियों को इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मिल रही कवरेज से संतुष्ट रहती तो नमो टीवी पर प्रतिबंध से बचा जा सकता था।
 
उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली पार्टी ने जलगांव में एक जनसभा के दौरान महाराष्ट्र के मंत्री गिरीश महाजन के सामने भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच हुई हालिया झड़प को लेकर भी राष्ट्रीय पार्टी पर निशाना साधा। 
 
पार्टी ने अपने मुखपत्र ‘सामना’ के संपादकीय में लिखा, 'चौंकाने वाला वीडियो (संघर्ष का) देश भर में देखा गया। भाजपा ने पार्टी में गुंडों की भर्ती की और उन्हें ‘वाल्मीकि’ में बदल दिया। हालांकि यहां, अनुभवी वाल्मीकि गुंडों में बदल गए और हिंसा में शामिल हो गए।' 
 
शिवसेना ने कहा, 'यह न सिर्फ ‘महायुति’ (भाजपा-शिवसेना गठबंधन) के प्रचार पर धब्बा है बल्कि समय आ गया है जब भाजपा को इस पर अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए।' (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ट्रंप पुतिन की बातचीत, क्या हो पाएगा रूस और यूक्रेन में सीजफायर, क्या निकला नतीजा

Pakistan को झूठ फैलाने पर भारत ने लगाई लताड़, कहा- खाली करे भारतीय क्षेत्र, पढ़िए क्या है पूरा मामला

Israel Gaza Airstrike : सीजफायर के बाद भी इजराइल ने गाजा में मचाई भीषण तबाही

GOLD : 91000 के पार पहुंचा सोना, क्यों बढ़ रहे हैं दाम, क्या 1 लाख तक पहुंच सकती है कीमत

WhatsApp में ऑन कर लेंगे यह सेटिंग तो कभी नहीं होगा Hack

सभी देखें

नवीनतम

Stock Market: शेयर बाजार में तीसरे दिन लगातार रौनक, Tata से Adani तक इन शेयर में रही तेजी

सत्येंद्र जैन नई मुसीबत में, 7 करोड़ की रिश्वत मामले में FIR दर्ज, पढ़िए क्या है पूरा मामला

इंदौर में रंगपंचमी की गेर में दर्दनाक हादसा, ट्रेक्टर ने ली युवक की जान

LIVE: इंदौर में रंगपंचमी की गेर में दर्दनाक हादसा, ट्रेक्टर ने ली युवक की जान

नागपुर हिंसा : दंगाइयों की भीड़ ने महिला कांस्टेबल से की छेड़छाड़, निर्वस्त्र करने की कोशिश की

अगला लेख