लोकसभा चुनाव 2019 : श्यामाचरण गुप्ता ने भाजपा छोड़ सपा का थामा दामन, सपा ने बांदा से बनाया प्रत्याशी

Webdunia
शनिवार, 16 मार्च 2019 (21:34 IST)
लखनऊ। उत्तरप्रदेश की प्रयागराज लोकसभा सीट से भाजपा सांसद श्यामाचरण गुप्ता ने समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया है और सपा ने उन्हें बांदा से प्रत्याशी भी घोषित कर दिया है। सपा की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि बांदा लोकसभा सीट से श्यामाचरण गुप्ता सपा प्रत्याशी होंगे।
 
उल्लेखनीय है कि गुप्ता 2014 का चुनाव भाजपा के टिकट पर लड़े थे और प्रयागराज से लोकसभा सांसद निर्वाचित हुए थे। 2004 में वे सपा के टिकट पर बांदा से चुनाव जीत चुके हैं। बताया जाता है कि गुप्ता को इस बार भाजपा द्वारा टिकट काटे जाने की आशंका थी इसलिए उन्होंने सपा में जाने का फैसला किया।
 
इस बीच भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्रनाथ पांडेय ने कहा कि गुप्ता को अहसास था कि उनके कर्मों से इस बार उन्हें भाजपा से टिकट नहीं मिलेगा इसलिए उन्होंने अपना नया ठिकाना तलाश लिया। गुप्ता, जो एक बड़े कारोबारी हैं, 2009 का चुनाव सपा के टिकट पर फूलपुर से लड़े थे लेकिन उन्हें पराजय का सामना करना पड़ा था। सपा ने कल यानी शुक्रवार को ही 5 प्रत्याशियों के नाम घोषित किए थे। इनमें कैराना से वर्तमान सांसद तबस्सुम हसन और गाजियाबाद से सुरेन्द्र कुमार शामिल हैं। सपा अब तक 17 प्रत्याशियों के नाम तय कर चुकी है।
 
बसपा के साथ समझौते के तहत सपा को 37 सीटें मिली हैं जबकि बसपा 38 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। 3 सीटें रालोद को दी गई हैं जबकि गठबंधन ने सोनिया गांधी के निर्वाचन क्षेत्र रायबरेली और राहुल गांधी के क्षेत्र अमेठी से उम्मीदवार नहीं उतारने का फैसला किया है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

पूर्व प्रधानमंत्री का पोता बलात्कार मामले में दोषी, कोर्ट में रो पड़ा प्रज्वल, अब सजा का इंतजार

निमिषा प्रिया की फांसी रद्द होने की खबरों का सच, विदेश मंत्रालय ने बताई हकीकत

'रमी' खेलने वाले मंत्री कोकाटे को मिला नया विभाग

किससे है गंगा के ग्रीष्मकालीन प्रवाह का संबंध, IIT रुड़की के रिसर्च में हुआ खुलासा

राहुल गांधी बोले, वोट चोरी करवा रहा है चुनाव आयोग, हमारे पास सबूत

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: पीएम मोदी का आज वाराणसी दौरा, देंगे 2200 करोड़ की सौगात

Weather Update : उप्र के कई जिलों में नदियां उफान पर, निचले इलाकों में अलर्ट, बचाव एवं राहत अभियान शुरू

मुलायम को मिली कोठी अब नहीं रहेगी सपा के पास, उप्र प्रशासन ने खाली करने का दिया आदेश

मेदवेदेव के बयान से भड़के ट्रंप, रूसी तट के पास करेंगे 2 परमाणु पनडुब्बियां तैनात

Chhattisgarh : हाथियों के हमले में 4 लोगों की मौत, 1 हाथी की करंट से गई जान

अगला लेख