धमाकेदार जीत के बाद बोलीं स्मृति ईरानी, कौन कहता है आसमां में सुराख नहीं हो सकता...

Webdunia
गुरुवार, 23 मई 2019 (20:30 IST)
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी की तेजतर्रार नेता स्मृति ईरानी ने अमेठी लोकसभा सीट पर धमाकेदार जीत दर्ज करने के बाद कहा- 'कौन कहता है आसमां में सुराख नहीं हो सकता...!'
 
ईरानी ने उत्तरप्रदेश में गांधी परिवार की परंपरागत अमेठी सीट से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को पराजित किया है। पिछले लोकसभा चुनावों में ईरानी इस सीट पर हार गई थीं। इन चुनावों में उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष को 45,500 से अधिक वोटों से पीछे छोड़ दिया है। गांधी ने भी अमेठी सीट पर अपनी हार स्वीकार करते हुए ईरानी को जीत की बधाई दी है।
 
इसके बाद भाजपा नेता ने इस ऐतिहासिक जीत से उत्साहित होकर गुरुवार को प्रसिद्ध शायर दुष्यंत कुमार की इन पंक्तियों का उल्लेख करते हुए ट्वीट किया- 'कौन कहता है आसमां में सुराख नहीं हो सकता...।' इसकी अगली पंक्ति है- 'एक पत्थर तो तबियत से उछालो यारों...।' (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या पाकिस्तान का मिटेगा नामोनिशान, युद्ध के हालातों में भारत के साथ हैं दुनिया के कौनसे देश

बिंदी हटाई, लगाए अल्लाहू अकबर के नारे, नहीं बच सकी पति की जान, बैसरन में ऐसे बरसीं गोलियां

रूस ने कर दिया खुलासा, Pakistan के खिलाफ कौनसा बड़ा एक्शन लेने वाला है भारत

पाकिस्तान ने भारत के लिए बंद किया एयरस्पेस, कहा- पानी रोका तो युद्ध माना जाएगा

पहलगाम के हमलावरों और उनके आकाओं को ऐसी सजा देंगे जिसकी कल्पना भी नहीं की होगी, बुरी तरह भड़के मोदी

सभी देखें

नवीनतम

रत्नागिरी के जंगलों में मिला सफेद तेंदुए का बच्चा

Pahalgam Attack: LG मनोज सिन्हा और सेना प्रमुख ने की जम्मू कश्मीर में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा

पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र बंद, इंडिगो की उड़ानों पर पड़ा असर

एक्शन में अमित शाह, भारत में पाकिस्तानी नागरिकों पर कसा शिकंजा

LIVE: BSF का बड़ा फैसला, ऑक्ट्रोई पोस्ट पर सभी नागरिकों की आवाजाही रोकी

अगला लेख