सोनिया ने साधा मोदी पर निशाना, बोलीं- राष्ट्रीय सुरक्षा पर राजनीति कर रहे हैं प्रधानमंत्री

Webdunia
मंगलवार, 12 मार्च 2019 (15:43 IST)
अहमदाबाद। संप्रग प्रमुख सोनिया गांधी ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर खुद को पीड़ित के तौर पर पेश करने एवं राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर राजनीति करने का आरोप लगाया और दावा किया कि मोदी की ‘गलत नीतियों’ के कारण देश के लोग पीड़ित हैं।
 
कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने मोदी सरकार की नीतियों पर निशाना साधा और देश में कृषि संकट, औद्योगिक विकास के बाधित होने तथा बेरोजगारी के मुद्दे का उल्लेख किया।
 
सूत्रों के मुताबिक सोनिया ने लोकसभा चुनाव से पहले हो रही सीडब्ल्यूसी की महत्वपूर्ण बैठक में आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रीय हितों से जुड़े मुद्दों का राजनीतिकरण कर रहे हैं। उन्होंने पूर्व की संप्रग सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख किया और कांग्रेसजन से आह्वान किया कि वे देश के लिए नया नजरिया प्रदान करने के लिए आगे बढ़ें।
 
सीडब्ल्यूसी की बैठक की शुरुआत में पुलवामा आतंकी हमले के शहीदों की याद में कुछ पल मौन रखा गया। इससे पहले पार्टी ने यहां साबरमती आश्रम में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। महात्मा गांधी ने 1930 में आज ही के दिन साबरमती आश्रम से ऐतिहासिक दांडी यात्रा शुरू की थी। गौतरतलब है कि गुजरात में कांग्रेस कार्य समिति की बैठक करीब 58 वर्षो के बाद हुई है। इससे पहले 1961 में गुजरात में सीडब्ल्यूसी की बैठक हुई थी। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

stampede : बेंगलुरु में भगदड़ की घटना में 11 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, खरगे बोले- हादसा दुर्भाग्यपूर्ण

क्या आपका 500 रुपए का नोट नकली तो नहीं? इस तरह पहचानें Fake currency

Stampede : चिन्नास्वामी स्टेडियम में अंदर RCB का जश्न, बाहर लोगों की भगदड़, फोटो खिंचवाने में लगे थे कांग्रेस नेता, BJP ने लगाया आरोप

यादव के बेटे तेज प्रताप के 'जयचंद' जिक्र का क्या है मतलब, जानें क्यों गद्दारों को कहा जाता है 'जयचंद'

राहुल गांधी का लंगड़े घोड़े वाला बयान कमलनाथ, दिग्विजय की सियासत से रिटायरमेंट का संकेत?

सभी देखें

नवीनतम

पंजाब में मादक पदार्थ के खिलाफ अभियान, अब तक 15500 तस्कर गिरफ्तार, 9087 FIR दर्ज

Bengaluru Stampede : 11 लोगों की मौत का जिम्मेदार कौन? CM सिद्धारमैया ने कहा- 35000 की क्षमता, इकट्ठा हो गए 2-3 लाख लोग, चश्मदीद ने बताया कैसे मची भगदड़

Weather Update : असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर, 6 लाख से ज्‍यादा लोग प्रभावित, मृतकों की संख्या पहुंची 19

राजस्थान : IPL मैचों पर सट्टा लगाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 10 लाख से ज्‍यादा नकदी बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तार

150 पाकिस्तानी संपर्क, ज्योति मल्होत्रा से कनेक्शन, ऐसी है पाक जासूस जसबीर की कहानी

अगला लेख