Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

भोपाल से उमा भारती, इंदौर से कैलाश विजयवर्गीय के चुनाव लड़ने की अटकलें

हमें फॉलो करें भोपाल से उमा भारती, इंदौर से कैलाश विजयवर्गीय के चुनाव लड़ने की अटकलें

विशेष प्रतिनिधि

भोपाल। मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा शुक्रवार को अपने बचे आठ उम्मीदवारों के नाम का एलान कर सकती है। भाजपा इस सूची में लंबे समय से अपने गढ़ रहे भोपाल, इंदौर और विदिशा लोकसभा सीट से भी उम्मीदवार के नाम का एलान करेगी।
 
बीजेपी से जुड़े सूत्र बता रहे हैं कि पार्टी भोपाल और इंदौर से बड़े नाम चुनावी मैदान में उतार सकती है। भोपाल से कांग्रेस उम्मीदवार दिग्विजयसिंह के सामने पार्टी उमा भारती पर दांव लगा सकती है। उमा भारती के चुनाव लड़ने का फैसला पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे।
 
वर्तमान में कैबिनेट मंत्री और झांसी से लोकसभा सांसद उमा भारती ने इस बार लोकसभा चुनाव लड़ने से मना कर दिया था। अगर उमा भारती चुनाव लड़ने के लिए नहीं तैयार होती है तो भाजपा हिंदुत्व के चेहरे साध्वी प्रज्ञा ठाकुर पर भी दांव लगा सकती है। वहीं अटकलें इस बात की लगाई जा रही हैं कि भाजपा इंदौर से अपने बड़े चेहरे कैलाश विजयवर्गीय को मैदान में उतार सकती है।
 
सुमित्रा महाजन के चुनाव लड़ने के इंकार करने के बाद अब पार्टी कैलाश विजयवर्गीय के चेहरे को ही अपनी जीत की गारंटी मान रही है। वहीं भाजपा अपने गढ़ विदिशा से प्रदेश महामंत्री वीडी शर्मा को चुनावी मैदान में उतारने की तैयारी में है। विदिशा से मौजूदा सांसद सुषमा स्वराज के चुनाव लड़ने से इंकार करने के बाद पार्टी इस सीट से नए चेहरे को चुनाव लड़वा सकती है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मोदी ने पूछा- हिन्दुस्तान के हीरो चलेंगे या पाकिस्तान के पैरोकार