Publish Date: Sun, 19 May 2019 (14:24 IST)
Updated Date: Sun, 19 May 2019 (14:41 IST)
इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर संसदीय सीट के लिए रविवार को हो रहे मतदान के दौरान रविवार को भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ प्रशासनिक अधिकारियों ने भी मतदान किए। आम लोगों में भी मतदान को लेकर खासा उत्साह जताया जा रहा है।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार अपने गृहनगर इंदौर में लोकसभा अध्यक्ष और इंदौर से सांसद सुमित्रा महाजन ने भाजपा प्रत्याशी शंकर लालवानी के साथ पलासिया स्थित मतदान केंद्र पर पहुंचकर मतदान किया। इसी प्रकार राज्य सरकार के मंत्री जीतू पटवारी, तुलसीराम सिलावट ने मतदान किया। भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने भी नंदानगर स्थित केंद्र पर मतदान किया।
इंदौर संभागायुक्त आकाश त्रिपाठी, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक वरुण कपूर और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रुचि वर्धन मिश्र ने भी अपने मताधिकार का उपयोग किया। (वार्ता)